वायरल

Published: Jan 26, 2022 03:14 PM IST

Viral Video भोजपुरी में स्कूली बच्ची ने अपने मां-बाप के लिए गया ऐसा गाना, सुनकर लोगों के आंखों में आ गए आंसू- देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

किसी को भी ये बताने की ज़रूरत नहीं है कि माता-पिता (Parents) अपने बच्चे के लिए क्या महत्व रखते हैं। जिस तरह माता-पिता अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं, वैसा शायद ही इस पृथ्वी पर कोई होगा जो इस तरह से ख्याल रख पाए। माता-पिता का जो त्याग होता है बच्चों के लिए उसे बयां कर पाना बेहद मुश्किल है, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो ऐसा वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्ची स्कूल में भोजपुरी (Bhojpuri Song For Parents) गाना गाकर अपने माता-पिता के त्याग के बारे में बताती नज़र आ रही है। 

स्कूल की इस बच्ची ने जिस प्यार भरे अंदाज़ में अपने माता-पिता को भोजपुरी में शुक्रिया अदा किया है, वह बेहद ही अनोखा अंदाज़ है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के भटवालिया गांव के एक स्कूल का है। स्कूल में बच्ची अपने माता-पिता के लिए समर्पित भोजपुरी में भावपूर्ण गीत गया है। 

इस वायरल वीडियो में, एक युवा लड़की को माता-पिता द्वारा किए गए बलिदानों के बारे में गीत गाते हुए दिखाई दे रही है। स्कूली बच्ची ने अपने गाने के जरिए यह बताया कि कैसे माता-पिता का कभी कर्ज नहीं चुकाया जा सकता है। जिस अंदाज़ में बच्ची ने यह गाना गया है वह बेहद ही निराला है। नन्ही बच्ची ने भोजपुरी अंदाज में सुरीली आवाज के साथ गाना गया। उसकी लिरिक्स सुनकर लोग बेहद भावुक हो रहे हैं।

इस दिल छू लेने वाले वीडियो को IAS अधिकारी अवनीश शरण ने शेयर किया। जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘माता-पिता का कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता। भोजपुरी में भावपूर्ण प्रस्तुति।’ इंटरनेट पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई इस बच्ची की जमकर तारीफ कर रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग कई शानदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।