वायरल

Published: Jul 30, 2021 09:48 AM IST

Bridal Lehengaइस पाकिस्तानी दुल्हन के 100 किलो के लहंगे को देखकर लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Youtube

शादी (Wedding)  हर लड़की के सबसे खास दिन होता है। वह इस खास दिन में सबसे खूसूरत दिखना चाहती है। शादी में दूल्हा-दुल्हन के ऑउटफिट कुछ अलग हो यूनिक हो ऐसा चाहते है। शादी में हर लड़की अपनी पसंद का लहंगा पहना चाहती है। शादी में दुल्हन का लहंगा (Bridal Lehenga) खास होता है। दुल्हन (Bride) अपने लहंगे को लेकर काफी एक्ससाइटेड रहती है वह शादी में डिज़ाइन लहंगा पहना चाहती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इस यूनिक के चक्कर में कुछ ऐसा हो जाता है कि मजाक बन जाता है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही दुल्हन के लहंगे का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पाकिस्तान दुल्हन ने 100 किलो का लहंगा पहना हुआ है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। वहीं लोग इस दुल्हन के डिज़ाइनर लहंगे के मजाक बना रहे हैं। पाकिस्तानी दुल्हन का ये वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। दुल्हन ने हाथ की कढ़ाई से बना हुआ एक विशाल लाल रंग का लहंगा पहना था।

बता दें कि टेल डिजाइन और उसके वर्क के चलते इस लहंगे का वजन कम से कम 100 किलो का हो गया। जिसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि दुल्हन का लहंगा इतना लंबा और विशाल था कि इसने पूरे स्टेज को ही ढक लिया। यहां तक कि लहंगा सीढ़ियों से नीचे भी चला गया। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है। लोगों ने कमेंट कर कहा कि इतने भारी लहंगे को दुल्हन ने कैसे पहन कर वॉक किया है। वहीं लोग मजाक बना रहे हैं।