वायरल

Published: Nov 26, 2022 01:57 PM IST

Bullet Viral Videoलहंगा पहनकर भाभी ने सड़क पर दौड़ाई बुलेट, वायरल वीडियो देख दंग रह गए लोग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic : sonaomi gurjar

नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म आजकल लोगों के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट का साधन बन गया है। वैसे तो आए दिन यहां कुछ न कुछ वायरल (Viral) होता रहता है, लेकिन आज हम आपको जिस वीडियो के बारे में बताने जाने रहे हैं। वो अपने आप में बेहद ही खास है। वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है। जिसमें एक महिला बुलेट चलाते हुए एन्जॉय कर रही है। 

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि महिला जिस अंदाज में लहंगा (Lahnga) पहनकर बुलेट (Bullet)चला रही है वो देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में महिला बुलेट पर एक अन्य महिला को पीछे बैठाकर बुलेट चलाती नजर आ रही है। इतना ही नहीं उसने सिर को भी दुपट्टे से ढक रखा है। 

घूंघट और मुस्कान

जैसे ही उसे इस बात का अनुभव होता कि कोई उसका बुलेट चलाते हुए वीडियो बना रहा है। तो महिला यह देखकर हंस पड़ती है। हर कोई महिला का बुलेट चलते हुए उसका कॉन्फिडेंस और बुलेट की रफ्तार देखकर देखते ही रह गए और महिला भी प्यारी सी स्माइल देकर आगे बढ़ जाती है। जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। 

गौरतलब है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। आपको बता दें कि वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 57 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुका है। इतना ही नहीं लोग कमेंट के जरिए अपना रिएक्शन भी दे रहे है।