वायरल

Published: Dec 26, 2021 11:07 AM IST

Shocking अजीब:1 दिन में 40 सिगरेट पी जाता था 2 साल का बच्चा, अब हुआ है ऐसा हाल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: हम सब जानते है सिगरेट पीना यानी मौत को दावत देना है। सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है यह हर जगह आपको लिखा मिलता है लेकिन इसे मानते कितने लोग है यह सबसे बड़ा सवाल है। आज भी कही लोग है जो सिगरेट पीते हुए हमें आसानी से मिल जाते है। पर अगर 2 साल के बच्चे की सिगरेट पीने (2 Year Old Indonesian Kid Smoking) की बात हम आपको बताए तो क्या आप यकीन करेंगे? जी हां आज हम आपको 2 साल के बच्चे की एक ऐसी कहानी बताने जा रहे है  जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।  

दरअसल इंडोनेशिया का रहने वाला एक 2 साल का बच्चा काफी साल पहले अचानक ही बहुत फेमस हो गया था क्योंकि वो 1 दिन में 40 सिगरेट (2 year old kid smoke 40 cigarette) तक पी जाता था। आपको बता दें कि सुमात्रा (Sumatra, Indonesia) में रहने वाला आर्डी रिजाल (Ardi Rizal) करीब 10 साल पहले अचानक सुर्खियों में आ गया था जब पता चला कि महज 2 साल का बच्चा एक दिन में 40 सिगरेट पीता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्डी के माता-पिता की लापरवाही के कारण उसके साथ ऐसा हुआ। जब वो 18 महीने का था तब उसके पिता ने उसे मजाक में सिगरेट पीने के लिए दे दी। पिता ने ऐसा कई बार किया और धीरे-धीरे बच्चे को सिगरेट (Child Smoking Habit) की आदत पड़ गई, वो आदत लत में तब्दील हो गई।

मां देती थी सिगरेट 

दरअसल साल 2010 में अचानक ही आर्डी के वीडियो ने दुनिया में हलचल मचा दी थी और इंडोनेशिया के प्रशासन ने बच्चे को सुधारने का जिम्मा उठा लिया था। साल 2013 में डेली मेल से बात करते हुए आर्डी की मां डिएन ने कहा कि जब उसने शुरू में स्मोकिंग छोड़ी तो वो खिलौने खरीदने की काफी जिद करने लगा।लेकिन इसके बाद बच्चे की मां ने जो रास्ता चुना वह सभी को बेहद चौंका देने वाला था।  अगर उसे खिलौने ना दो तो वो सिर पटकने लगता और खुद को चोट पहुंचाने लगता। तब उसकी मां उसे काबू में करने के लिए फिर से सिगरेट पीने के लिए दे देती।

5 साल की उम्र में ऐसी हो गई थी हालत 

एक बार किसी चीज की लत लग जाएं तो वो आसानी से नहीं जाती। अगर जाती भी है तो इसके कई सारे परिणाम भी दीखते है  जो  शुरुआती दौर में बेहद ज्यादा परेशानी देते है। जैसे ही बच्चे ने अपनी सिगरेट पीने की आदत को पूरी तरह से छोड़ा तो उसका सिर भारी रहने लगा और वो काफी झुंझलाने लगा। उसे हमेशा चक्कर जैसा लगता था।  सिगरेट छोड़ते ही उसकी भूख बढ़ गई और वो फास्ट फूड ज्यादा खाने लगा।

इंडोनेशिया सरकार ने की मदद 

आपको बता दें कि महज 5 साल की उम्र में बच्चे का वजह काफी ज्यादा बढ़ गया और छोटी सी उम्र में ही वो ओवरवेट हो गया। 5 साल की उम्र में आर्डी 22 किलो का हो चुका था। इंडोनेशिया के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मामले का संज्ञान लिया और बच्चे की सिगरेट छुड़ाने में मदद की। आखिरी बार आर्डी की साल 2017 में गेटी इमेज ने फोटो खींची थी जिसमें वो पूरी तरह से बदले हुए लग रहे हैं। उनकी लेटेस्ट फोटोज तो नहीं है मगर सिगरेट छोड़ने के कुछ साल बाद की तस्वीरों में वो काफी स्वस्थ लग रहे हैं। अब ये बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।