वायरल

Published: Aug 26, 2022 03:24 PM IST

Man Living On Tree अजीब: पत्नी के अत्याचारों से तंग,1 महीने से पेड़ पर रह रहा शख्स, जानें पूरा मामला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Social Media)

नई दिल्ली: पति-पत्नी में झगड़ा होना आम बात है, अक्सर शादी शुदा जोड़े को झगड़ते हुए आपने देखा होगा, लेकिन आज हम जिस जोड़े के झगड़े के बारे में आपको बताने जा रहे है उनकी कहानी बहुत अलग है। जी हां दरअसल जिस खबर को हम बताने जा रहे है वह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की है। दरअसल हुआ ये कि यहां एक शख्स पिछले एक महीने से ताड़ के पेड़ पर अपना बसेरा किया हुआ है। वहीं, जब लोगों को इस शख्स के ऐसा करने के  पीछे का कारण पता चला तो दंग रह गए। आइए जानते है क्या है पूरा मामला… 

अजीब मामला 

आपको बता दें कि ये अजीबोगरीब घटना बसारथपुर ग्राम सभा की है। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यहां रामप्रवेश नामक शख्स पिछले एक महीने से करीब 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर रह रहा है। जिसके कारण ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। इतना ही नहीं बल्कि इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन शख्स नीचे नहीं उतरा और पूरे मामले का वीडियो बनाया गया जो अब बहुत वायरल हो रहा है। 

1 महीने से रहता है पेड़ पर 

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि उसे समझाने की काफी कोशिश भी गई, लेकिन वो मानने के लिए तैयार नहीं है। परिजन रस्सी में खाना बांध देते हैं और वो ऊपर ही अपना भोजन-पानी करता है। देर रात वो नीचे उतरता है और अपना क्रियाकलाप करके पेड़ पर वापस चला जाता है। बड़ी बात ये है कि इस कारण गांव की कई महिलाओं को काफी दिक्कतें भी हो रही है, क्योंकि वो ऊपर से सब कुछ देखते रहता है। ऐसे में यहां के लोग बहुत परेशान है। 

ग्रामीणों में भी गुस्सा 

दरअसल इस अजीबोगरीब मामले के बारे में बताया जा रहा है कि रामप्रवेश की अपनी पत्नी से अक्सर लड़ाई हो रही  थी। उसकी पत्नी कई बार उसे धमकाती भी थी। जिससे तंग आकर वो पेड़ के ऊपर चढ़ गया। गांववालों ने रामप्रवेश और उसके घरवालों को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ असर नहीं हुआ। फिलहाल, इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। कई लोग तो सच्चाई जानकर दंग रह गए। मिया बीवी के झगड़े तो अक्सर आपने देखे हो सुने होंगे लेकिन यह मामला बहुत अलग है, जिसे जानकर लोग दंग है।