वायरल

Published: Nov 18, 2021 11:55 AM IST

Viral Videoहैरतअंगेज: 'आसमान' से गिरा सांप, हथेली पर जान लेकर भागे लोग, देखें- वायरल वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: सृष्टि में इंसानों के साथ जानवर भी रहते है। बस जानवरों की जगहें अलग होती है। पर्यावरण में मानव इतना ही महत्व जानवरों का भी है क्यों की पर्यारवण को संतुलित बनाये रखने में जानवरों के भी अहम भूमिका होती है। कुछ जानवर ऐसे होते है जो काफी लंबे समय से इंसानों के बिच में रह रहे है वही कुछ जानवर ऐसे भी है जो इंसानी दुनिया के परे जंगलों में रहते है। 

आमतौर पर सांप (Snake) से सभी डरते है। इंसान हमेशा यही कोशिश करता है की कोई सांप उसके पास न आएं और नहीं उसे काटें, लेकिन अगर सांप आसमान में उड़ रहा हो और निचे की और गिर जाएं तो क्या होगा ? थम गई ना सांसे। जी हां जिस वायरल वीडियो कि आज हम बात कर रहे है उसमे ऐसा ही हुआ है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है। 

आसमान में उड़ता सांप 

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बहुत ही खोफनाक और डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में आ[प देख सकते है कि एक विशालकाय सांप आसमान में  उड़ता है तभी आसमान से निचे जमीन पर गिर जाता है। इसके बाद जो होता है वह बहुत ही डरावना है। 

तार पर लटक गया था सांप 

आपको बता दें कि सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इस वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। इसमे एक सांप को बिजी सड़क के ऊपर से गुजर रही तार से लटके देखा जा सकता है। सांप तार से लटककर हिल रहा था। लोग इस घटना का वीडियो बनाते भी नजर आए। जैसे ही लोगों की नजर तार पर लटके सांप पर पड़ी, सबने आनन-फानन में सड़क खाली कर दिया। इसके बाद सभी किनारे से सांप को देखने लगे। वीडियो को देखकर आप भी बहुत दर जाएंगे।

 

चीखते-चिल्लाते भागे लोग

इस हैरान कर देने वाले दृश्य को देख वहां मौजूद सब लोग बहुत दर गए। तार पर हिलते सांप को देख सभी हैरान थे। अचानक ये सांप सड़क पर गिर गया। सांप के गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई। वीडियो को आसमान से गिरते सांप के कैप्शन के साथ शेयर किया गया। लेकिन आपको बता दें कि असल में ये सांप तार से लटका हुआ था। सांप को देखते ही रेस्क्यू टीम को खबर कर दी गई। टीम ने आकर सांप को पकड़ा। 

इस वीडियो को इंटरनेट पर कई बार शेयर किया जा चुका है। लोग तार से लटके सांप को देख हैरान हैं। बचावकर्मियों की तत्परता से तार से गिरते ही सांप को पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद सांप को तुरंत जंगल में छोड़ दिया गया और वहां मौजूद किसी भी इंसान को नुकसान नहीं हुआ।