वायरल

Published: Sep 14, 2022 03:52 PM IST

Viral Video हैरतअंगेज: कार सुधार रहा था शख्स, तभी अचानक शुरू हो गई गाड़ी फिर जो हुआ.. देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Twitter-@ragiing_bull)

नई दिल्ली: रोजाना सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आते है जो हमारा मनोरंजन करते हैं। ऐसे में कुछ वीडियो ऐसे होते है जो कभी-कभी  हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो उदाहरण के तौर पर हमारे सामने आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जो आपको चौंका देगा। यह वीडियो एक दुर्घटना के बारे में है, जो अनजाने में हुई है। इस वीडियो को देखें आपके भी होश उड़ जाएंगे। 

अक्सर लोग छुट्टियों में अपने वाहनों की सफाई करते हैं। इसलिए अक्सर वे छोटी-बड़ी चीजों को खुद ही ठीक कर लेते हैं। एक व्यक्ति अपने घर के बाहर कार की मरम्मत कर रहा था। तभी उनकी कार स्टार्ट हुई और हादसा हो गया।चौंकाने वाले इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ऑटोमेटिक कार की चपेट में आ गया जो आगे के शटर से टकरा गई और वह शख्स पूरी तरह से कार और शटर के बीच फंस गया। इस घटना में यह शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

ऐसे में ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। आपको बता दें कि यह घटना कब और कहां हुई इसका पता नहीं चल पाया है। जैसे ही कार मालिक अपनी कार का बोनट खोलता है और कुछ करता है, वह वापस ड्राइवर की सीट पर चला जाता है। सेकंड बाद में आदमी फिर से इंजन के पास आता है, जिसके बाद कार अचानक स्टार्ट हो जाती है और आदमी को टक्कर मार देती है। इसी बीच वहां मौजूद एक महिला और एक अन्य पुरुष को बचाने के लिए स्टील के शटर की ओर भागते दिखाई दे रहे हैं।

 

इस खौफनाक वीडियो को ट्विटर पर @ragiing_bull नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘किसी ऑटोमेटिक वाहन के खराब होने पर उसके सामने कभी न खड़े हों। कृपया अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को चेतावनी दें। फ़िलहाल ये वीडियो सोशल मिडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।