वायरल

Published: Jun 28, 2021 04:54 PM IST

Funny Videoफोटो खिंचवाते समय दुल्हन ने कर दी ऐसी हरकत, लोगों की छूट गई हंसी- देखें मजेदार वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Twitter

लोगों को फोटो खिंचवाने का बहुत क्रेज होता है। शादी (Wedding) में दूल्हा-दुल्हन के मस्ती के कई वीडियो सामने आते रहते है। जिसमें दूल्हा- दुल्हन (Bride-Groom) की ऐसी हरकत देखकर सभी हैरान हो जाते है और हंसी छूट जाती है। दूल्हा-दुल्हन शादी में आकर्षण का केंद होते है। सभी की नजरें उन्हीं पर होती है। ऐसे शादी के कई हंसाने वाले वीडियो सामने आते रहते है। कई वीडियो तो सुर्खियां बन जाते है। जिन्हें देखकर यकीं कर पाना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों दुल्हन का ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है।

जिसमें दुल्हन दूल्हे के साथ खड़ी है और वह फोटो खिंचवाने के समय ऐसी हरकत कर देती है कि सभी की हंसी छूट जाती है। वीडियो को देखकर लोग दुल्हन के इस अंदाज पर फ़िदा हो गए है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर  ‘jaat_k_jokes’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि  कुछ लोग फोटो क्लिक करवा रहे हैं।

 

इस दौरान दुल्हन दूल्हे के पास खड़े होकर बड़े मजे से मुस्कुरा रही होती है। लेकिन, कुछ ही पल बाद जिस तरह से वह किसी को आंख मारती है। यह देखकर सब हैरान हो जाते है। लेकिन वीडियो देखकर दुल्हन का यह क्यूट अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। वीडियो को अब तक 3 हजार व्यूज मिल चुके है। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है।