वायरल

Published: Jul 09, 2022 04:58 PM IST

Viral Newsअस्पताल में आखिरी सांसे गईं रहे पिता को बेटी ने इंजेक्शन में भरकर पिलाया रम! देखें तस्वीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PIC: @nypost/Twitter

सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तरह की खबरें वायरल होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह बात तो सभी जानते हैं, मरने से पहले लोगों की आखिरी ख्वाहिश होती हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए उसके परिवार वाले कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।  कुछ ऐसा ही किया एक बेटी ने, जिसके पिता हॉस्पिटल में भर्ती थे और अपनी आखिरी सांसे गिन रहे थे। उनकी बेटी ने  बीमार पिता को उनकी बेटी ने फेवरेट रम पिलाई। 

इस लड़की के पिता गंभीर रूप से बीमार थे। इसी वजह से उनकी बेटी ने इंजेक्‍शन से उन्हें रम पिलाई। रम पिलाने के कुछ वक्त बाद पिता की मौत हो गई। ये घटना ऑस्‍ट्रेलिया की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

बेटी और पिता का इमोशनल रिलेशनशिप भी इस वीडियो में नजर आ रहा है। पेनोलोप अन नाम की युवती ने अपने पिता को रम पिलाने का वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया। जिसमें वह अपने बीमार पिता को Bundaberg Rum पिलाते हुए नजर आ रही हैं। 

वीडियो शेयर कर बेटी ने कैप्शन में लिखा, ‘पिता के साथ एक आखिरी ड्रिंक… इससे पहले वो दुनिया से अपना शरीर छोड़ें… आई लव यू’। टिक टॉक के वीडियो में आगे देखने मिलता है कि, लड़की के पिता इशारों में कहते हैं कि उन्हें रम पसंद आई। जिस अंदाज में बेटी ने अपने पिता की इच्‍छा पूरी की, वह लोगों को काफी पसंद आई। इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।