वायरल

Published: Sep 27, 2021 01:14 PM IST

Dance Videoलड़की ने मंदिर में किया ऐसा डांस की लोगों ने दर्ज करवा दी FIR- देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: YouTube

सोशल मीडिया (Social Media) पर डांस के कई वीडियो (Dance Video) वायरल होते रहते है। आज कल कई लोग सोशल मीडिया के जरिये फेमस हो रहे है। वह रातों-रात स्टार बन गए है। लेकिन कई बार उन्हें ऐसा करना उनपर भारी पड़ जाता है। इन दिनों एक लड़की का इंस्टाग्राम पर डांस का वीडियो वायरल होना लड़की पर भारी पड़ गया। वीडियो में लड़की मंदिर के सामने चप्पल पहनकर डांस कर रही है। लड़की की इस हरकत पर मंदिर के महंत भगवान दास आपत्ति जताई। लड़की और उसके परिवार वालों को बुलाकर समझाया। बता दें कि यह मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर का है।

लड़की का नाम आरती साहू है, जिसमें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर के कैम्पस में चप्पल पहकर डांस करने का वीडियो पोस्ट किया है। लड़की ने अपनी इस हरकत पर मांफी मांगी और लड़की ने कहा कि हमारा कहीं यह उद्देश्य नहीं था कि हम हिंदू धर्म या सनातन धर्म को बदनाम करें। हम वीडियो बनाते हैं क्योंकि इससे हमारा हमारे परिवार का भरण पोषण चलता है।

बता दें कि लड़की के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स है। लोगों के आपत्ति जताने पर लड़की ने अपने अकाउंट से तत्काल वीडियो डिलीट कर दिया और लोगों से मांफी मांगी।

लड़की के माफी मांगने के बाद भी लोगों ने लड़की के खिलाफ कोतवाली पुल‍िस थाना में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एफआईआर दर्ज करवा दी। लड़की पर आरोप लगाया गया है कि आरती ने मंद‍िर में अश्लील डांस क‍िया था। ज‍िसका वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया था।