Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    दुनिया भर में लोगों के पास टैलेंट की कमी नहीं है। कुछ लोगों के अंदर कूट-कूट कर हुनर भरा पड़ा है और वह अपने हुनर को कहीं न कहीं दिखाते है। इन लोगों के टैलेंट या हुनर के कई उदाहरण हमें देखने मिल जाते है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शख्स की ऐसी ही कलाकारी को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे और शख्स की तारीफ करेंगे। शख्स ने अपनी कलाकारी को इतने बखूबी दीवारों पर उतारा है।

    शख्स की बेहतरीन आर्ट वर्क खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शख्स के आर्ट को देखकर एक्टर अर्जुन रामपाल भी अपने आपको तारीफ करने से रोक नहीं पाये। यह आर्ट वर्क ब्राजीलियाई स्ट्रीट पर दीवारों पर किया गया है। जिसकी तस्वीरें अर्जुन रामपाल ने शेयर करते हुए। शख्स की कलाकारी की काफी सराहना की है।  दीवार पर बनाई गई ये खूबसूरत तस्वीरें एक तरह से जीवंत लग रही है।

    सड़कों के किनारे दीवारों पर तस्वीर सुंदर चेहरों को दर्शाती हैं।  यह तस्वीरें देखने के बाद भी आप भी शख्स की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। यह सड़क पर आर्ट वर्क लोगों को आकर्षित कर रहा है। ये आर्ट देखने में बड़ी कमाल की होती है।

    एक कलाकार की बेहतरीन आर्ट वर्क खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि  जिस शख्स ने दीवारों पर इतनी बेहतरीन कलाकारी की है, उसका नाम फैबियो गोम्स ट्रिन्डेड है। इस बेहतरीन कलाकारी की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।