Gurucharan Singh Roshan Singh Sodhi Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Gurucharan Singh missing
एक्टर गुरुचरण सिंह (फाइल फोटो )

तारक 'मेहता का उल्टा चश्मा' में 'रोशन सिंह सोढ़ी' का किरदार निभा चुके एक्टर गुरुचरण सिंह कई दिनों से लापता बताए जा रहे हैं. पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया है.

Loading

नई दिल्ली/मुंबई: टेलीविजन जगत से मिली बड़ी खबर के अनुसार, तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta ka Ulta Chashma) टीवी शो में रोशन सिंह सोढी का रोल निभा चुके एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurcharan Singh) बीते 22 अप्रैल से लापता हैं। इस बाबत एक्टर के पिता हरगीत सिंह ने दिल्ली केपालम पुलिस स्टेशन में 25 अप्रैल को इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मामले पर पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में रहने वाले गुरुचरण अपने पिता का जन्मदिन मनाने कुछ दिन पहले दिल्ली गए हुए थे।

यहां वे बीते 22 अप्रैल को वापस लौटने के लिए निकले थे। गुरुचरण की दोस्त ने बताया कि, वे मुंबई लौटे ही नहीं। उन्होंने कहा- गुरुचरण की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। बीते 24 अप्रैल से उनका फोन भी स्विच ऑफ है।

इधर अब गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) के पिता की शिकायत के बाद इस मामले में पुलिस ने IPC धारा 365 के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही साथ ही पुलिस के हाथ एक cctv फुटेज भी लगा है। पुलिस गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी का मामला सुलझाने में फिलहाल जुट गई है।

इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज किया है।दरअसल गुरुचरण सिंह के पिता ने दिल्ली के पालम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आईपीसी 365 के तहत केस फाइल किया। अब FIR दर्ज होने के बाद पुलिस की शुरुआती जांच में पता लगा कि गुरुचरण 22 अप्रैल को सुबह मुंबई के लिए निकले तो जरुर थे।लेकिन फिर 8.30 बजे उनकी फ्लाइट थी लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं ली और मुंबई भी नहीं पहुंचे। फिर एक्टर गुरुचरण सिंह के पिता ने 25 अप्रैल दोपहर 3 बजे पालम थाने में शिकायत दर्ज कराई है।