वायरल

Published: Apr 04, 2022 05:02 PM IST

Viral Photoगोद में छोटी बच्ची लेकर स्कूल में पढ़ाई करने के लिए पहुंची लड़की, क्या है वजह?

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Twitter)

नई दिल्ली: हम सब जानते है पढ़ाई यानी शिक्षा दुनिया की सबसे सशक्त शक्ति है।  इससे न केवल व्यक्तिगत विकास होता है बल्कि सामाजिक और राष्ट्रिय विकास भी होता है। इसलिए हर एक व्यक्ति के लिए पढ़ाई बहुत जरुरी है, और जो पढ़ाई की चाह रखता है वह किसी भी कठिनाई में पढ़ना नहीं छोड़ता।  इसका एक उदाहरण मणिपुर में एक 10 साल की लड़की है, जो अपनी बहन को गोद में लेकर स्कूल जाती है और क्लासरूम में पढ़ाई करती है। आइए जानते है आखिर इस लड़की की ऐसी क्या मजबूरी है की वह अपनी छोटी सी बच्ची को लेकर स्कुल में पढ़ाई करने बैठती है। 

दरअसल अब इस लड़की की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कक्षा 4 की छात्रा मीनिंगसिनलिउ पमेई (Meiningsinliu Pamei) की एक तस्वीर इंटरनेट पर छा गई है, जिसमें वह अपनी बहन को गोद में लिए हुए क्लास अटेंड कर रही है। बता दें कि इस प्रेरणादायी तस्वीर ने मणिपुर के बिजली वन और पर्यावरण मंत्री Th. विश्वजीत सिंह का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

मंत्री ने किया ट्वीट

आपको बता दें कि लड़की की मदद करने का वादा करते हुए मंत्री विश्वजीत ने ट्वीट किया, ‘शिक्षा के लिए उसके समर्पण ने मुझे चकित कर दिया! मणिपुर स्थित तामेंगलोंग की मीनिंगसिनलिउ पमेई नाम की यह 10 वर्षीय लड़की अपनी बहन को पालने-पोसने के लिए स्कूल ले जाती है, क्योंकि उसके माता-पिता खेती के लिए बाहर जाते हैं।’ इस कैप्शन के साथ इस लड़की की तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट की है। 

मंत्री करेंगे मदद 

वही उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, जैसे ही मैंने सोशल मीडिया पर इस खबर को देखा, हमने उसके परिवार का पता लगाया और उन्हें उसे इंफाल लाने के लिए कहा। उसके परिवार से बात की कि मैं व्यक्तिगत रूप से उसके स्नातक होने तक उसकी शिक्षा का ध्यान रखूंगा।  उसके समर्पण पर गर्व है! आपको बता दें कि पमेई का परिवार उत्तरी मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में रहता है। 

 

लड़की के माता-पिता खेती में है व्यस्त 

तामेंगलोंग जिले के अधिकारियों के अनुसार, चूंकि लड़की के माता-पिता खेती के लिए दिन में अपने घर से बाहर हैं, इसलिए वह लगभग 2 साल की अपनी बहन को गोद में लेकर कक्षाओं में भाग लेती है और उसकी देखभाल करती है। साथ ही अपनी पढ़ाई भी करती है। पमेई मणिपुर के तामेंगलोंग जिले के डेलोंग प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है। इस लड़की के पढ़ाई के प्रति इस लगन को देखते हुए खुद मंत्री भी इस लड़क के फैन हो गए।