वायरल

Published: Jul 13, 2022 04:33 PM IST

Monkey Viral Videoबंदर को प्यार से खाना खिला रही थी लड़की, फिर जो हुआ.. वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Instagram)

नई दिल्ली: अक्सर हम जब भी बहार घूमने को जाते है और हमें बंदर दीखते है तो बड़े प्यार से हम उन्हें खाना खिलाते है,फिर चाहे वो फल हो याचने, मूंगफल्ली हो। हम बड़े उत्साह के साथ बंदर को खिलाते है, इसके अबतक आपने कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर देखें होंगे लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखने जा रहे है उसे देख आप बंदर  को खाना खिलाने से पहले हजार बार सोचेंगे। जी हां दरअसल  सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की बंदर को चने खिला रही हैं, मगर बाद में उसके साथ जो कुछ हुआ बेचारी अंदर तक हिल गई। क्या आपके साथ भी ऐसा हुआ है?  

दरअसल ये विडियो इतना मजेदार भी है कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसमें देख सकते हैं कि एक बंदर रेलिंग पर आराम से बैठा है कि तभी एक लड़की उसके करीब पहुंची और चने खिलाने लगी. बंदर भी मजे से चने खाने लगा। हाथ से बंदर को चने खाता देख लड़की भी बहुत खुश होती है। 

 

मगर दस सेकंड बाद उसकी हंसी अचानक रुक गई और बेचारी अंदर तक हिल गई। दरअसल लड़के के हाथ में चने खत्म होते ही बंदर ने तुरंत उसके गाल पर थप्पड़ मार दिया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ हंसी नहीं रुकेगी। 

वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर देखा जा रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है। वीडियो को अभी तक पचास हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये नेटिजन को भी खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देख आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी।