वायरल

Published: Feb 18, 2022 11:11 AM IST

Wedding Viral Video दूल्हे ने की कुछ ऐसी हरकत, आग बबूला हुई दुल्हन और फिर जो हुआ- वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Instagram)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया मनोरंजन का एक ऐसा माध्यम है, जहां हम फनी से लेकर कई तरह के इमोशनल वीडियो भी देखते है, जहां बात करें शादी के वीडियो की तो वे बहुत ज्यादा मनोरंजक होते है। देश में फ़िलहाल शादी का सीजन चल रहा है, इसी दौरान सोशल मिडिया पर शादी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद मजेदार है। आइए जानते है आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है… 

दूल्हे ने की मजेदार हरकत 

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे पर गुस्सा दिखाती नजर आ रही है। शादी की सब रस्में पूरी हो जाने के बाद जब दूल्हा दुल्हन खाना खाने के लिए बैठते है। उसी दौरान दूल्हे को मस्ती करने का मौका मिल जाता है, तो वो अपना यह चांस नहीं छोड़ता और दुल्हन को चिढ़ाने के लिए उसके थाली से पापड़ उठाता है उसी वक्त दुल्हन उसे बेहद ग़ुस्से से घूरती है। 

फिर दुल्हन ने किया कुछ ऐसा 

से ही दुल्हन ग़ुस्से से दूल्हे को देखती है तो दूल्हा पापड़ वापिस से दुल्हन के थाली में रख देता है। मेज की बात तो यह होती है कि दुल्हन दूल्हे पर बिलकुल नाराज नहीं होती है, बस मस्ती करने के लिए वह छूटा ग़ुस्सा दिखती है, जैसे ही दूल्हा डर जाता है और पापड़ वापिस से थाली में रख देता है, तो दुल्हन बहुत जोर जोर से हसने लगती है।

 

लाखों लोगों ने देखा वीडियो  

आपको बता दें कि दूल्हा-दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हे और दुल्हन की प्यारी जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। ये वीडियो इतना मजेदार है कि इसे अब तक 26 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो पर लोग ढेरों कमेंट कर रहे हैं, और प्रतिक्रिया दे रहे है। इस वीडियो को देखकर ज्यादातर लोग दिल वाला इमोजी कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि यह मजेदार  वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो अब बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है।