वायरल

Published: Jun 22, 2021 03:03 PM IST

Shocking Videoजेबरा का शिकार करने निकला शेर, पड़ी ऐसी लात आ गई अक्ल ठिकाने- देखें रोमांचक वीडियो 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) से जुड़े कई रोमांचक वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। कभी मस्ती के कभी शिकार से जो हमें हैरान कर देते है। जंगल का राजा शेर (Lion)  वह कभी भी अपने शिकार को आसानी से नहीं जाने देता है। वह अपने शिकार ले लिए घात लगाकर बैठा रहता है। जैसे ही शिकार दिखता है। वह फौरन अपना शिकार कर लेता है। एक बार वह अपना शिकार दबोच लेता है तो किसी का भी  का बच पाना मुश्किल हो जाता है।  इन दिनों जंगल में जेबरा (Zebra) का शिकार करने पीछे तेजी से दौड़ा शेर फिर अचानक ऐसा हुआ कि जिसे देखकर अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो जायेगा।

शेर इस तरह से अपना शिकार करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि भले ही शेर कितना भी ताकतवर क्यों ने हो, कभी-कभी उसे भी मुंह की खानी पड़ती है। इन दिनों इस तरह का वीडियो ही सुर्खियां बटोर रहा है। यह जंगल में शेर के शिकार का वीडियो इंस्टाग्राम पर waowafrica नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि जंगल में एक जेबरा को शेर दबोचने के लिए उसके पीछे तेजी से दौड़ता है। जेबरा भी अपनी जान बचाने के लिए जी तोड़ मेहनत करते हुए दौड़ता रहता है, मगर शेर जेबरा पर हमला बोल ही देता है।

अब वो कहावत तो आपने सुनी होगी कि मरता क्या नहीं करता। कुछ ऐसा ही जेबरा ने भी किया। जेबरा ने शेर को ऐसी लात मारी की वो हवा में उछल गया। जेबरा के एक लात से शेर को धूल चटा दी। यह जेबरा अपनी जान बचा कर वहां से भाग गया। यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे खूब पसंद कर रहे है। वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे है।