वायरल

Published: Jul 08, 2021 04:42 PM IST

Cute Videoनन्हे कुत्ते ने मजे से खाया अंडा तो गुस्साई मुर्गी, फिर सिखाया ऐसा सबक कि डॉगी के होश आ गए ठिकाने - देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों के बहुत से वीडियो (Animals Video) शेयर किए जाते हैं। जानवरों के कुछ वीडियो बहुत ज़्यादा क्यूट होते हैं और कुछ वीडियो आपको हैरान भी कर देते हैं। कभी आपको इन वीडियोज में जानवर लड़ाई करते हुए दिख जाएंगे तो कभी अलग तरह की हरकत करते हुए। आज हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक नन्हा से कुत्ते के बच्चे और मुर्गी (Puppy And Hen Viral Video) को देखा जा सकता है। यह वीडियो इतना मज़ेदार है कि इसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। 

इंटनेट पर वायरल इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक नन्हा कुत्ता बड़े ही मजे से मुर्गी के अंडे खा रहा था, जिसे देखकर मुर्गी को बहुत गुस्सा आ जाता है। जिसके बाद वह उस नन्हे कुत्ते को सबक सिखाने का सोचती है और फिर वह उसे जोर-जोर से चोंच मारने लगती है। नन्हा कुत्ता भी मुर्गी से पीछा छुड़ाने के लिए यहां वहां भागने लगता है। लेकिन, मुर्गी उसे बहुत मारती है। जिसके बाद कुत्ता वहां से दूर भाग जाता है।

नन्हे कुत्ते को यह सबक हमेशा याद रहेगा। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wildlifeflex नाम के पेज ने शेयर किया है। जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को देख लोग मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 3 लाख से ज़्यादा बार लाइक किया गया है। वहीं लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।