वायरल

Published: Mar 24, 2022 11:52 AM IST

Viral Videoमोरनी के अंडे चुरा रहा था शख्स, फिर मोर ने जो किया.. देखें- वायरल वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के वीडियो रोज वायरल होते रहते है, कई वीडियो बेहद दिल छू लेने वाले होते है तो कई वीडियो बेहद अनोखे होते है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आये है, इंसान हो या जानवर अपने बच्चों से सबको लगाव होता है। इसका यह एक बेहद अच्छा उदाहरण है। दरअसल एक शख्स मोरनी के निचे से अंडे चुराकर लेकर जा रहा था, उसकी ये हरकत उस पर बेहद भरी पड़ गई, जिसका वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते है इस वायरल वीडियो के बारे में… 

आपको बता दें कि मोर देखने में जितने सुंदर  और मनमोहक होते हैं उतने ही वे खतरनाक भी हैं,  अगर बात उनके अंडों पर आ जाए।  वीडियो इन दिनों  जमकर वायरल हो रहा है। जी हां आपको बता दें कि एक मोरनी के नीचे से इंसान को अंडे चुराना काफी भारी पड़ गया। पीछे से चोरी होते देख रहे मोर ने अचानक उस इंसान पर हमला बोल दिया। हमला इतना तेज था कि शख्स पीछे की ओर गिर पड़ा। 

अब इस घटना का वीडियो को सोशल मीडिया पर जो भी लोग देख रहे है, उनकी हंसी नहीं थम रही है। काफी लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। काफी लोगों का कहना है कि मोर ने अंडों की चोरी करने वाले को सही सबक सिखाया है। जानवर भी अपने बच्चों से लगाव रखते है यह बात सभी इंसानी जीव को समझना चाहिए।

 

दरअसल इस वीडियो को beautiffulgram ने शेयर किया है, और अब ये इंस्टाग्राम पर ट्रेंड में बना हुआ है। इस वीडियो बड़ी तादाद में लोग देख चुके हैं। वहीं करीब 25 लाख लोग वीडियो को लाइक भी कर चुके हैं। लाखों लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।