वायरल

Published: Feb 27, 2022 01:51 PM IST

Baby girl born in ukraineयूक्रेन में हो रहा मौत का तांडव, इस बीच गुफा में जन्मी बच्ची, डर के बीच गूंज रही किलकारियां

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Twitter-The Telegraph)

नई दिल्ली: कहते है न मौत और जन्म किसी के हाथ में नहीं होता, जब होना होता है तब हो जाता है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के लोग यूक्रेन (Russia Ukraine War) की परिस्थिति देख कर दुखी है। इस बीच ऐसे खौफनाक स्थिति में एक खबर दिल को सुकून देने वाली सामने आयी है। जी हां  युद्धजन्य परिस्थितियों के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव के एक गुफा में जान बचाने के लिए छिपे लोगों के बीच एक नई मेहमान का जन्म हुआ। बता दें कि इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए जानते है पूरी खबर… 

मौत के डर में बच्ची का जन्म 

 इस बच्ची के जन्म को लेकर लोगों ने अपनी अपनी राय रखी है, ऐसे में कई लोग इसे युद्ध के बीच नए जीवन का प्रतीक मान रहे हैं। बता दें कि यूक्रेन के इस महिला ने अंडरग्राउंड स्टेशन में बच्ची को जन्म दिया। बाहर जहां रुसी मिलिट्री बम बरसा रही थी, वहीं स्टेशन में बच्ची की किलकारियां गूंजने से लोगों को काफी राहत मिली।

बच्ची की मां की उम्र 23 साल बताई जा रही है। उसने अपनी बेटी मिया को शुक्रवार को जन्म दिया, जब पुतिन की सेना यूक्रेन पर बमबारी कर रही थी। महिला धमाकों से बचने के लिए राजधानी कीव के अंडरग्राउंड स्टेशन में छिप गई थी। अचानक उसे लेबर पेन हुआ, जिसके बाद उसने बंकर में ही बेटी को जन्म दिया। जहां मौत का तांडव चल रहा है, इस बीच बच्ची का जन्म होना लोगों को तकलीफ से थोड़ी राहत दे रहा है। 

 

मां और बच्ची दोनों सुरक्षित 

इस दिल को छू लेने वाले मोमेंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई, जहां से ये वायरल हो गया। इतना ही नहीं बल्कि इसे बाद में यूक्रेन की पॉलिटिशियन हन्नाह होप्को ने भी शेयर किया।  इस तस्वीर में बच्ची का हाथ उसकी मां पकड़ी नजर आई। युद्ध के इस समय में तस्वीर आशा और उम्मीद बनकर लोगों के सामने आई है। पॉलिटिशियन हन्नाह होप्को ने तस्वीर के साथ जानकारी दी कि बच्ची का जन्म रात को बेहद तनावपूर्ण माहौल के बेच हुआ। उसकी मां काफी खुश है और दोनों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है। 

यूक्रेन नेता ने रूस की महिलाओं से किया सवाल

साथ ही पॉलिटिशियन हन्नाह होप्को ने कहा कि जब पुतिन उनके देश के लोगों को मार रहा है तो हम रुस और बेलारूस की मांओं से पूछते हैं कि क्या वो इसका विरोध नहीं कर सकतीं? सोशल मीडिया पर इस बच्ची को लोग नन्ही परी बुला रहे हैं। वहीं इस बीच एक ने मामले में अस्पताल में लड़के का जन्म हुआ। उसके जन्म के समय बगल की बिल्डिंग को धमाके में उड़ा दिया गया था। बता दें कि यूक्रेन इस समय काफी तकलीफ से गुजर रहा है, वहां बेहद भयानक स्थिति है।