वायरल

Published: Nov 23, 2023 04:55 PM IST

13 Months in a Yearइस देश में 13 महीने का होता है साल, क्या आप जानते हैं क्या है 13वें महीने का नाम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नवभारत डिजिटल डेस्क: धरती पर कई देश हैं और सभी की अपनी कुछ न कुछ खासियत है। इसकी खासियत को जानने की इच्छा हर किसी में होती है। किसी को उस देश का नेचर पसंद होता है तो कोई वहां ऐतिहासिक चीजों का दीवाना होता है। किसी को जंगल तो किसी को उस देश की आलीशान इमारत और वहां की चकाचौंध पसंद होती है। इन सभी जगहों पर घूमने के लिए लोग अक्सर साल के 12 महीनों में से किसी एक महीने को पसंद करते हैं। लेकिन एक देश ऐसा भी जहां के लोगों के पास साल के 12 नहीं बल्कि 13 महीने (Months) का ऑप्शन होता है। यकीन नहीं हो रहा है ना लेकिन ये सच है। इस देश (Country) के कैलेंडर में साल (Year) के 13 महीने होते हैं।

13वें महीने का क्या है नाम 
इस वक्त पूरी दुनिया साल 2023 साल जी रही है लेकिन मात्र इथियोपिया (Ethiopia) एक ऐसा देश है जो सात साल अब भी पीछे चल रहा है। अफ्रीका महाद्वीप में बसे इस इथियोपिया नामक देश की दूसरी खासियत है कि यहां पर साल के 12 महीने नहीं बल्कि 13 महीने होते हैं। अब मन में यह सवाल उठाना भी लाजमी है कि आखिरकार उस 13वें महीने को इथियोपिया के लोग किस नाम से पुकारते होंगे। आपको बता दें कि इस तेरहवें महीने को  Undecimber के नाम से जाना जाता है।

इसलिए होता है 13 महीने का साल
इथियोपिया के लोग आज भी अपने प्राचीन कैलेंडर का ही अनुसरण करते हैं। उन्होंने नये कैलेंडर को स्वीकार नहीं किया। इथियोपिया के लोग जूलियस सीजर कैलेंडर (Julius Caesar Calendar) को आज भी फॉलो करते हैं। जो कि काफी पुराना है। जबकि अगर बात करें ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian Calendar) की तो इसकी शुरुआत 1582 में हुई थी। दोनों में  काफी अंतर है। जूलियस सीजर कैलेंडर नये कैलेंडर ग्रेगोरियन से लगभग 7 साल 3 महीने पीछे है। जहां साल 2023 अब कुछ महीनों में समाप्त होगा और साल 2024 का स्वागत किया जाएगा, वहीं इथियोपिया में साल 2016 चल रहा है।    

1 जनवरी को नहीं मानते हैं न्यू ईयर
जहां पूरी दुनिया नये साल का स्वागत एक जनवरी को करती है, वहीं इथियोपिया के लोग अपना नया साल 1 जनवरी के बजाए 11 सितंबर को मनाते हैं। दरअसल जब पूरी दुनिया नये कैलेंडर को अपना रही थी उस समय कई ऐसे भी देश जिन्हें ये नया कैलेंडर रास नहीं आया और उन देशों में इथियोपिया का नाम भी था। यहां के लोग ऑर्थोडॉक्स चर्च पर गहरा विश्वास रखते हैं। जिसके अनुसार ईसा मसीह का जन्म 7 बीसी (BC) में हुआ था। इसके आधार पर कैलेंडर की गिनती शुरू हुई। वहीं अन्य देशों में ईसा मसीह के जन्म को लेकर अलग-अलग मान्यता है। वैसे अब समय के अनुसार इथियोपिया अपने कैलेंडर के साथ नये कैलेंडर का अनुसरण करते हैं ताकि यात्रा और अन्य कामों में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।