वायरल

Published: Jun 06, 2021 11:34 AM IST

Viral Videoगाय और उसके बछड़े को खिला रहा है यह शख्स गोलगप्पे, वायरल हुआ वीडियो 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

सभी लोगों को स्ट्रीट फ़ूड खाना (Street Food) बहुत पसंद होता है और पानी पूरी (Pani Puri) (गोलगप्पे) तो ज्यादा तर लोगों के फेरवेट होते है। लेकिन जानवरों (Animals) को भी गोलगप्पे खाना पसंद है यह सुनकर आप हैरान हो जायेगे। लेकिन इन दिनों गाय (Cow) और उसके बछड़े का चाव से पानी पूरी खाने का वीडियो (Video Viral) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। हम गायों को बचा हुआ बासी खाना देते है। वह कचरे में से खाना खाती है जिसे वह बीमार और उनका पेट ख़राब हो जाता है। लेकिन यह शख्स गाय को अपने हाथ से गोलगप्पे खिला रहा है।

यह वीडियो देखकर सभी लोग शख्स की तारीफ कर रहे है। वीडियो में शख्स गाय को गोलगप्पे खिला रहा है और गाय मजे से गोलगप्पे खा रही है। यह वीडियो देखकर यह भी कह सकते है कुछ लोग है जो जानवरों से बहुत प्यार करते है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर  sree130920 नाम के यूजर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘टू क्यूट’   वीडियो में आप देख सकते है कि एक आदमी अपने हाथों से गाय और उसके बछड़े को गोलगप्पे खिला रहा है।

वीडियो को देखकर लोग ढेरों कमेंट कर रहे है। यूजर का कहना है कि आज अच्छा वाइब्स, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है दिल वाले अंकल वीडियो पर लोग जमकर लाइक्स कर रहे है वीडियो को अब तक 62 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।