वायरल
Published: May 15, 2022 12:53 PM ISTWomen Fight Video बीच सड़क आपस में भिड़ गईं दो महिलाएं, एक ने दूसरी पर जमकर बरसाई झाड़ू- देखें वीडियो
सोशल मीडिया (Social Media) लड़ाई-झगड़ों (Fight Video) के बहुत सारे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिसमें महिलाओं की लड़ाई (Women Fight) के भी वीडियो शामिल है। कई बार महिलाओं की लड़ाई इतना भयानक रूप पे लेती है कि बात मारापीटी तक पहुंच जाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो महिलाएं आपस में एक दूसरे को मारपीट रही हैं।
वैसे तो इंटरनेट पर स्कूली लड़कियों की ‘कैट फाइट’ (Cat Fight) तो खूब देखी होगी, लेकिन यह वीडियो जरा अलग है। इस वीडियो में दो बड़ी उम्र की महिलाएं सड़क पर एक दूसरे को मार रही हैं। वहीं उनकी लड़ाई देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ भी मौजूद है, जिसमें से कई लोग अपने मोबाइल पर इस लड़ाई का वीडियो भी बना रहे हैं।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला के हाथ में झाड़ू है, जबकि दूसरी महिला के हाथ में कुछ नहीं है। जिस महिला के हाथ में झाड़ू है, वह दूसरी महिला पर झाड़ू की बरसात करती दिख रही है। जिसके हाथ में झाड़ू है, वह दूसरी पर भारी साबित हो रही है। वहीं, दूसरी महिला सिर्फ अपने आपको बचाने की कोशिश करती नज़र आ रही है। वहां मौजूद लोग इस लड़ाई का वीडियो बनाने में मस्त थे, लेकिन कोई भी इस लड़ाई को खत्म करने नहीं आ रहा था।
हालांकि, वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, इस लड़ाई में एक बच्ची और महिला की एंट्री होती है। जब यह तीसरी महिला बीच में आती तो वह दोनों महिला को अलग करती है और एक महिला को गले लगाकर संभालती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के younglandlord01 पेज पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखकर लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं, साथ ही इस वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है।