वायरल

Published: Jun 07, 2022 09:42 AM IST

Dosa On Scootyहाय रे गर्मी, शख्स ने तो स्कूटी पर ही बना डाला डोसा; देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo Credit- Twitter/@hvgoenka

मुंबई : सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां क्या आम इंसान और खास। यहां सभी आये दिन कभी फोटो तो कभी वीडियो (Photo and Video) शेयर करते रहते हैं। उनमें से कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं। जिन्हे देखकर उनपर से ना हमारी नजर हटती है और नाही हम यकीन कर पाते हैं। जहां इस वक्त लोग गर्मी से बेहद परेशान है वहीं कुछ ऐसे भी हैं। जो इसका जबरजस्त फायदा उठा रहें हैं। दरसल, इस वक्त हम बात कर रहे हैं। देश के जाने माने उद्योगपति हर्ष गोएनका की, जिनके द्वारा शेयर किया हुआ वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

गौरतलब है कि उद्योगपति हर्ष गोएनका सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। उनके फैंस को हमेशा कुछ नई चीज़ें देखने को मिलती हैं। हर्ष गोएनका ने  ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर लोगो को वास्तविक गर्मी का अहसास हो रहा है।  वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्कूटी पर डोसा बनाते हुए नजर आ रहा है। जी हां, आपने शतप्रतिशत सहीं सुना। वायरल हो रहे वीडियो में शख्स के हाथ में  डोसा बैटर और एक चम्मच साफ-साफ नजर आ रहा है। चम्मच की मदद से शख्स स्कूटी की शीट पर डोसे के बैटर से डोसा बनता हुआ नजर आ रहा है और कमाल की बात तो ये है कि डोसा पक भी जाता है।    

इस वीडियो के शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा। ‘हमारी परिवर्तनात्‍मक भावना को देखिए! यहां एक शख्स बाहर की गर्मी का फायदा उठाकर डोसा बना रहा है।’ स्कूटी का इस्तेमाल तो अब तक आपने ऑफिस, मार्केट और कई जगहों पर किया जाता है। उस पर डोसा बनाते हुए तो आपने शायद पहली बार देखा होगा। बता दें, वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 30 हजार से भी  ज्यादा बार देखा जा चुका है। 600 से भी ज्यादा लोगों द्वारा लाइक भी किया गया है।