वायरल

Published: Aug 13, 2022 01:00 PM IST

Leopard Rakhi Photoअनोखा बंधन! महिला ने बांधी तेंदुए को राखी, वायरल हो रही खूबसूरत तस्वीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Twitter-@susantananda3)

नई दिल्ली: राखी (Raksha Bandhan) एक ऐसा पवित्र बंधन है, जो भाई-बहन के रिश्ते में और भी प्यार की मिठास घोल देता है। जैसा की हम सब जानते है, रक्षाबंधन के शुभ पर्व पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती है। लेकिन राखी के मौके पर राजस्थान से जो तस्वीर सामने आयी है, वो लोगों का दिल जीत रही है।  जी हां ये अनोखी तस्वीर राजस्थान (Rajasthan) के राजसमंद से वायरल हो रही है, जहां एक महिला राखी का यह त्यौहार एक तेंदुए के साथ मनाते हुए दिख रही है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला.. 

वायरल हुई तस्वीर 

दरअसल आज हम जिस वायरल तस्वीर की बात कर रहे है उसे IFS अफसर सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की है।  इसमें खूंखार तेंदुए को राखी बांधती महिला है। अब सोशल मीडिया यूजर्स महिला के तेंदुए के साथ रक्षाबंधन मनाने पर अलग-अलग तरह प्रतिक्रियाएं दे रहे है साथ ही ढेर सारा प्यार भी लुटा रहे है। 

IFS अफसर ने कैप्शन में कहा.. 

आपको बता दें कि IFS अफसर सुशांत नंदा ने तेंदुए को राखी बांधती महिला का फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि सदियों से, ‘भारत में मनुष्य और जानवर बिना शर्त प्यार के साथ रहते आए हैं। राजस्थान में, एक महिला ने वन विभाग को सौंपने से पहले एक बीमार तेंदुए को राखी बांधकर जंगल के लिए हमारे प्यार की झलक दिखाई।’ वास्तव में यह तस्वीर दिल छू लेने वाली है। 

 

तेंदुए के पैर में बांधी राखी, दिल छू रही तस्वीर 

जैसा की आप इस वायरल फोटो में  देख सकते है कि महिला तेंदुए के आगे वाले बाएं पैर में राखी बांधती हुई दिख रही है। इस दौरान महिला और तेंदुए के पास कई लोग भी खड़े थे। बताया जा रहा है कि ये तेंदुआ बीमार था और राखी बांधने के बाद उसे वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। लेकिन यह दृश्य बेहद दिल को छूने वाला है। 

लोगों ने दिया ढेर सारा प्यार 

राजस्थान के इस वायरल हो रही तस्वीर को लोगों का ढेर सारा प्यार मिला है। रक्षाबंधन पर महिला के तेंदुए को राखी बांधने पर लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने रिएक्शन देते हुए लिखा कि ये कितना क्यूट है, वहीं बाकी लोग भी इस तस्वीर को बेहद प्यार दे रहे है।