(Image-Twitter-@ViciousVideos)
(Image-Twitter-@ViciousVideos)

    Loading

    नई दिल्ली: जानवरों से जुड़े कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर रोजाना वायरल होते रहते है, कुछ तो बेहद क्यूट होते है, वही कुछ वीडियो डरावने होते है, ऐसे में सोशल मीडिया पर मगरमच्छ से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे। हम सब जानते है कि मगरमच्छ को पानी का सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है।

    दरअसल एक लड़का मगरमच्छ से खिलवाड़ करने उसके पास पहुंच जाता है, फिर उसके बाद जो होता है वह दिल दहला देने वाला होता है। जी हां ही वो मगरमच्छ के पास जाता है उसके कुछ देर बाद वो मगरमच्छ के जबड़े में अपना हाथ डाल देता है। 

    मगरमच्छ को हल्के में लिया 

    इसके बाद मगरमच्छ उसका हाथ को बुरी तरह से जकड़ लेता है, और उसे गोल गोल घुमाता है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का नदी किनारे बैठे एक मगरमच्छ के पास पहुंच जाता है। वो उसके खुले जबड़े में अपना हाथ डाल देता है। पहले तो वो इस सब को मजाक ही समझता है, लेकिन मगरमच्छ ने लड़के को बुरी तरह से जकड़ लिया और वो वहीं तड़पने लगा। ये खौफनाक नजारा देख कोई भी सहम सकता है। 

     

    वीडियो हुआ वायरल

    सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि ज्यादा होशियारी हमेशा भारी पड़ती है, बिना सोचे समझे काम करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। आपको बता दें कि मात्र 11 सेकेंड के इस वीडियो को करीब डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को @ViciousVideos नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।  साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है, ‘मूर्खतापूर्ण खेल।’ इस वीडियो को देख हर कोई दंग है।