वायरल

Published: Jul 16, 2021 09:31 AM IST

Viral Videoशिखर धवन और पृथ्वी शॉ का खास अंदाज में गाना गाने का वीडियो आया सामने, सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को आप सभी ने आज तक मैदान पर ही देखा होगा। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनके फैंस को उनका अलग ही खास अंदाज देखने को मिलेगा। जो उनके फैंस को खूब पसंद आएगा। उनके गेम से लोगों के दिल में जगह बनाई है। अब उनका ये नया अंदाज भी लोगों को पसंद आयेगा। जिसमें शिखर धवन किशोर कुमार (Kishore Kumar) के पॉपुलर सॉन्ग ‘ये शाम मस्तानी’ पर बांसुरी बजा रहे है।

 यह वीडियो उनके फैंस को खूब पसंद आ  रहा है। सोशल मीडिया पर शिखर धवन का यह वीडियो छाया हुआ है। वीडियो में आप देख सकते है कि शिखर धवन के साथ युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) भी नजर आ रहे हैं और वह बांसुरी की धुन पर ‘ये शाम मस्तानी’ गाना गाते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शिखर धवन ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को 17 घंटे पहले पोस्ट किया गया है और इस वीडियो को  3 लाख 63 हजार लाइक्स मिल चुके है। वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है।