वायरल

Published: Apr 18, 2021 11:29 AM IST

Cute Videoशख्स के साथ खेलने के लिए हाथी का बच्चा हुआ बेताब, सूंड गले में डालकर यूं की शरारत, देखें क्यूट वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

हाथी (Elephant) बेहद ही शांत और समझदार जानवर होता है। इनसे जुड़ी कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होती (Elephant Viral Video) रहती है। इन वीडियो में हाथी की मस्ती, शरारत और इंसानों के साथ शैतानी करते देखा जा सकता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में वायरल हो रहा है, जो बेहद ही मज़ेदार है। इस वीडियो में हाथी के बच्चे की शरारत (Baby Elephant wants to Play With Man) देखने को मिलती है, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी। यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। 

वैसे तो सभी जानते हैं हाथी और इंसानों में बहुत गहरी दोस्ती होती है। इस वीडियो में ऐसा ही देखने को मिला है। हाथी का बच्चा एक शख्स के साथ मस्ती करते नज़र आ रहा है। इस वीडियो में हाथो मस्ती और शरारत के मूड में है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक किसी पार्क में आराम से बैठा हुआ होता है। इसके साथ ही युवक पास एक हाथी और उसका बच्चा खड़ा होता है। फिर अचानक से हाथी का बच्चा युवक के पास पहुंच जाता है और उसे अपनी सूंड से गले लगाने की कोशिश करने लगता है। इस वीडियो को देख ऐसा लग रहा है कि मानों हाथी का बच्चा शख्स से कह रहा हो कि उठो और मेरे साथ खेलो। यह वीडियो बहुत ही क्यूट है और बहुत पसंद भी किया जा रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर नंदीरॉक्स ने शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “हे मानव खेलो हमसे।” इस वीडियो को अब तक 3 हज़ार से ज़्यादा बार देखा गया है।