वायरल

Published: Jan 18, 2022 10:10 AM IST

Viral Video 'गोलगप्पे' खाने में इंसानों को पीछे छोड़ देगी ये गाय और उसका बछड़ा, देखें वायरल वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर लोग खाने-पीने की चीजों  की तस्वीरें और वीडियो को शेयर करते हैं। खाने-पीने के वीडियो काफी पसंद आते है। लोगों को अक्सर चटपटा खाना पसंद आता है। चटपटा खाने की बात कि तो सभी के जुबान पर सबसे पहले गोलगप्पे (Golgappa) का नाम आता है। 

शायद ही ऐसा कोई होगा जिसे गोलगप्पे (Golgappa) पसंद ना हो। लेकिन, क्या आपको पता है इंसानों की तरह जानवरों को भी गोलगप्पे काफी पसंद है। जी हाँ, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक गाय (Cow) अपने बछड़े (Calf) के साथ गोलगप्पे का स्वाद ले रही है।

इस वायरल वीडियो को @ipskabra ने शेयर किया है। इस वायरल वीडियो में देख सकते है कि, एक गोलगप्पे वाला गाय और उसके बछड़े को गोलगप्पे खिला रहा है। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि, एक गाय गोलगप्पे का स्वाद ले रही है। 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- ‘वाह, गोलगप्पे सबका फेवरेट है।’ वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट ने करते हुए लिखा है- अरे वाह, खूब मजे ले लो!