वायरल

Published: Dec 19, 2021 03:24 PM IST

Ajab-Gajab ये है आज के ज़माने की 'आदिमानव', राह चलते जानवरों का करती है शिकार और फिर…

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Image: Social Media

लंदन: ऐसे कई लोग दुनिया में मौजूद हैं, जो अपनी दिनचर्या (Daily Routine) की वजह से विश्वभर में प्रसिद्ध हो जाते हैं। जिनके बारे में जानने के लिए लोग उत्सुक हो जाते हैं और हर तरफ उनकी ही चर्चा होती है। कुछ इसी तरह की एक लड़की इंग्लैंड (England) में रहती है, जो अपनी अजीबोगरीब जीवनचर्या (Weird Daily Routine) के लिए सुर्खियों बटोर रही है। इस लड़की को लोग आदिमानव (Girl Behave Like Primitive Man) भी कह रहे हैं, क्योंकि वह जिस तरह अपनी ज़िंदगी गुजरती हैं वह आम ज़िंदगी से काफी अलग है। वह रास्ते में चलते जानवरों का शिकार (Animals Hunt) करती हैं और उन्हें खा जाती हैं। 

राह चलते जानवरों का शिकार 

जी हाँ, ये जानकर आपको ज़रूर हैरानी होगी, लेकिन यह सच है कि ये लड़की रस्ते पर चलते जानवरों का शिकार करती है और उन्हें खा जाती है। ये ही नहीं वह जानवरों की हड्डियां भी अपने रोज़ाना ज़िंदगी में काम में लाती हैं। वह उनकी हड्डियों से औजार बनाती है और फिर दूसरे जानवरों का शिकार करती है। यह लड़की इंग्लैंड के एसेक्स में रहती है। इसका नाम सारा डे (Sarah Day) है और इसकी उम्र 34 साल है। 

गिलहरी का मांस लगता है मीठा 

वैसे तो सारा दिखने में आम लड़कियों की तरह ही है, साथ ही वह एक स्कूल में बच्चों को इतिहास पढ़ाती है। इसके अलावा वह अपने छात्रों को ज़िंदगी जीने का तरीका तो सिखाती ही हैं, बल्कि वह छात्रों को जानवरों का शिकार करना भी सिखाती है। सारा जंगली इलाकों में वक्त बिताना बेहद पसंद करती हैं। सारा के अनुसार, वह हफ्ते में एक बार शिकार करती हैं। वो चूहे, कबूतर, गिलहरी को पकड़कर उन्हें मारती हैं और फिर पकाकर खा जाती हैं। सारा इन जानवरों की चमड़ी और हड्डी को भी यूज़ करती हैं। 

फ्रिज में पड़े रहते हैं हिरण का मांस 

सारा आगे बताती हैं कि, अक्सर ठंड के समय मुझे हिरण, गिलहरी जैसे जानवरों को खाना बेहद पसंद है, इसलिए उनके यहां आमतौर पर फ्रीजर में इनके मांस पड़े रहते हैं। वह इन जानवरों को बेहद शौक से खाती हैं। उन्हें चूहे का मांस काफी पसंद है। उन्हें चूहों का मांस गिलहरी के मांस जैसा मीठा लगता है, साथ ही इसका टेस्ट उन्हें चिकन की तरह लगता है। सारा की इस विचित्र हरकतों की वजह से उन्हें मॉडर्न जीवन का ‘आदिमानव’ कहा जाता है।