शख्स ने फ्लाइट में मास्क की जगह पहना प्रेमिका का लाल अंडरवियर, फिर एयरहोस्टेस ने किया कुछ ऐसा…

    Loading

    नई दिल्ली: जहां पूरी दुनिया में कोरोना के चलते मास्क पहनना अनिवार्य है वही आज हम एक ऐसी खबर लाएं है जिसे पढ़कर आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां दुनिया में अजीब लोगों की कोई कमी नहीं है। जी हां जहां कोरोना की तीसरी लहर ने भी दस्तक दे दी है वही इस बीच फ्लोरिडा (Florida) से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया। जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते है पूरी खबर….. 

    शख्स को किया फ्लाइट से बाहर 

    बता दें कि फ्लोरिडा के इस अजीब तरह के घटना ने सबको चौंका दिया है। दरअसल कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने की वजह से एक शख्स को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। दरअसल मियामी, फ्लोरिडा में रहने वाले एडम जेने नामक एक शख्स को यूनाइटेड एयरलाइन की फ्लाइट से वाशिंगटन डीसी जाना था।

    मास्क की जगह पहना अंडरवियर

    लेकिन इस शख्स ने फ्लाइट में ऐसी हरकत कर डाली कि वहां मौजूद सब लोगों के होश उड़ गए और उसे प्लेन के तक ऑफ करने से पहले उतार दिया गया। खबर के मुताबिक़, 38 साल के शख्स ने फ्लाइट में मास्क की जगह अपनी प्रेमिका के लाल अंडरवियर को चेहरे पर पहन लिया था।  इस वजह से उसे फ्लाइट की उड़ान भरने से पहले फ्लाइट से बाहर निकाला गया। 

    नहीं उतारी चेहरे से अंडरवियर

    दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक़, फ्लोरिडा के इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की लाल रंग के अंडरवियर को अपने मुंह पर मास्क की तरह बांध लिया था। इसके बाद वो आराम से अपनी सीट पर आकर बैठ गया। लेकिन एयर होस्टेस और केबिन क्रू को शख्स की ये हरकत बिलकुल पसंद नहीं आई। थोड़ी देर बाद क्रू  मेंबर्स ने आकर उसे मास्क चेंज करने को कहा। 

    इस दौरान उन्होंने शख्स को बताया गया कि अंडरवियर को मास्क की तरह पहनना नियम का उल्लंघन है। लेकिन क्रू मेंबर्स की बात न मानते हुए शख्स बहस करने लगा। इसी दौरान किसी ने इस मामले का वीडियो बनाकर उसे ट्विटर पर शेयर कर दिया। जो की अब बेहद तेजी से वायरल हो रहा है।  क्रू मेंबर के इतने समझाने के बाद भी जेने ने आखिर तक अपने मुंह से अंडरवियर उतारने से इनकार कर दिया। 

     

    अपनी बात के अड़ा शख्स 

    यह मामला इतना आगे बड़ा की आखिरकार बाद में पुलिस को भी इसमें इंटरफेयर करना पड़ा। आपको बता दें कि इस पूरी घटना के दौरान शख्स चुपचाप से बैठा रहा और सबकी बातें सुनता रहा। आखिर में जेने अपनी सीट से उठा और बिना किसी से कुछ कहे प्लेन से नीचे उतर गया। इस बारे में उसने जो कहा बेहद हैरान कर देने वाला था। वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था। 

    एयरलाइन्स ने शख्स को किया मेल 

    उसका कहना था कि अंडरवियर से भी उसका मुंह ढका हुआ ही है। ऐसे में उसने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्लेन से उतरने के बाद जेने को एयरलाइन्स से मेल किया गया जिसमें लिखा था कि उसे इस केस के इन्वेस्टिगेशन तक फ्लाइट से बैन कर दिया गया है। अब ये शख्स मामले की पूरी जांच होने तक एयरलाइंस के फ्लाइट में सफर नहीं कर सकता।