वायरल

Published: Dec 25, 2021 04:28 PM IST

Viral News दुनिया में कौन आया पहले, मुर्गी या अंडा? आखिरकार वैज्ञानिकों ने ढूंढ लिया इसका जवाब

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: आज हम आपको एक ऐसे सवाल का जवाब देने जा रहे है, जिसका जवाब आप कई सालों से ढूंढ रहे है। अक्सर हमसे पूछा जाता है कि पहले मुर्गी आई या अंडा? आज हम इसी सवाल का जवाब इस खबर के माध्यम से देने जा रहे है। आइए जानते है…

वैज्ञानिकों को ने दिया जवाब 

आपको बता दें कि हमेशा से सबसे चर्चित प्रश्न मुर्गी पहले आई या अंडा? इस सवाल का जवाब वैज्ञानिकों ने दिया है। दरअसल ब्रिटेन की शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस पर रिसर्च की है।

बता दें कि शोधकर्ता डॉ. कोलिन फ्रीमैन का कहना है, लंबे समय से इसका जवाब नहीं मिल पा रहा था कि पहले कौन आया, लेकिन रिसर्च के बाद यह साबित हुआ है कि दुनिया में पहले मुर्गी ही आई थी। आगे वे कहते है कि जानिए, रिसर्च में कौन सी बातें सामने आई, जो आपको चौंका सकती है। 

मुर्गी पहले या अंडा? 

इस विषय पर शोधकर्ताओं का कहना है, अंडे के तैयार होने के लिए ओवोक्लाइडिन (OC-17) नाम का प्रोटीन आवश्यक होता है। बता दें कि यही वो प्रोटीन है जो अंडे के निर्माण के लिए जरूरी होता है। यह खास तरह का प्रोटीन गर्भवती होने के दौरान मुर्गी के गर्भाशय में बनता है। इससे यह बात साफ होती है कि पहले मुर्गी आई थी अंडा नहीं। इसका जवाब हमें यही मिल जाता है कि पहले मुर्गी आई थी ना की अंडा। 

ऐसा हुआ रिसर्च 

आपको बता दें कि शोधकर्ताओं ने यह पता लगाने के लिए हाई-टेक कंप्यूटर HECToR का इस्तेमाल किया। इसके जरिए अंडे के खोल का मॉलिक्यूलर स्ट्रक्चर समझा गया। रिसर्च के दौरान पाया गया कि OC-17 प्रोटीन की मदद से कैल्शियम कार्बोनेट अंडे के खोल में कन्वर्ट होने लगता है। धीरे-धीरे यह खोल सख्त होने लगता है और इसमें कैल्‍सिट क्रिस्टल पाए जाते हैं। 

मुर्गी के अंडों से जुड़ी बात 

दरअसल शोधकर्ता डॉ. कोलिन का कहना है, कैल्‍सिट क्रिस्‍टल मुर्गियों की हड्डियों और अंडे के खोल में पाया जाता है। जब अंडा पूरी तरह से तैयार हो जाता है तो यह बाहर आ जाता है। ज्यादातर मुर्गियां हर 24 से 36 घंटे में अंडे देती हैं। ताजे अंडों को रोजाना हटा देना चाहिए वरना मुर्गी अंडों पर तब तक बैठ सकती है जब तक वो दूसरा अंडा नहीं दे देती। 

अब नया सवाल 

पहले सबके मन में सवाल था कि पहले मुर्गी आया या अंडा, अब जाकर इसका जवाब तो मिल गया है, लेकिन अब लोगों के सामने एक नया सवाल है कि दुनिया में मुर्गी कैसे विकसित हुई, आखिर दुनिया में मुर्गी कैसे आई इसका जवाब अभी भी मिलना बाकी है। दुनिया के कई वैज्ञानिक इनके विकास के सवाल का जवाब ढूंढने में लगे हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही इसका भी जवाब हमें मिल जाएगा।