वायरल

Published: Sep 24, 2021 03:02 PM IST

OMGकरोड़ों में क्यों बिकती है व्हेल मछली की उल्टी, किन कामों में किया जाता है इस्तेमाल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Whale

लक्षद्वीप : लक्षद्वीप से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां वन विभाग के अधिकारियों ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया। दरअसल अधिकारियों जिन लोग को गिरफ्तार किया है। वह व्हेल की उल्टी (Whale Ambergris) बेचने में लगे थे। मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार, गिरफ्तार हुए शख्स एंड्रोट और अमिनी द्वीप समूह के रहने वाले हैं।

पुलिस ने केरल के वन अधिकारियों ने 1.4 किग्रा एम्बरग्रीस के साथ आरोपियों के साथ गिरफ्तार कर लिया।1.4 किग्रा एम्बरग्रीस  करीब 1.4 करोड़ रुपये के लगभग है। बता दें कि व्हेल मछली जो पदार्थ नहीं पचा पाती है। वह उसे उल्ट देती है। वह उनके आंत में जाकर एक पत्थर के आकर का बन जाता है। जिसे मछली की उल्टी को एम्बरग्रीस कहा जाता है।

व्हेल मछली के पेट में यह मोम के पत्थर जैसा पदार्थ होता है। जब एम्बरग्रीस को मछली के आत से निकाला जाता है, तो बहुत बदबू आती है। लेकिन उसकी इस उल्टी बेहद खुशबूदार परफ्यूम बनाने वाली कंपनियां इसका इस्तेमाल करती है। यह ऐसे महंगे दामों में खरीदती है।

एम्बरग्रीस का इस्तेमाल दवाइयों में भी होता है और सेक्स सम्बंधित समस्याओं के इलाज में भी एम्बरग्रीस का इस्तेमाल होता है। एम्बरग्रीस की कीमत बाजार में करोड़ों रूपये है।