वायरल

Published: May 05, 2022 03:57 PM IST

Viral News महिला ने मजाक में खरीदी लॉटरी, अब रातोरात बन गई अरबपति, हर महीने मिलेंगे 10 लाख रुपए

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: कहते है न किस्मत बदलते देर नहीं लगती। कई बार इंसान कोई चीज़ पाने के लिए अपनी जी-जान लगा देता है। लेकिन, उसकी किस्मत में शायद से वह चीज नहीं होती। इंसान कितनी भी कोशिश करें, लेकिन वह किस्मत के सामने मजबूर हो जाता है। हालाँकि, कभी इसी किस्मत के चलते किसी इंसान की जिंदगी बदल जाती है।

अब ऐसा ही कुछ यूके (UK) के नाटिंघम में रहने वाली एक महिला के साथ हुआ है। इस महिला ने नेशनल लॉटरी (National Lottery) का टिकट ख़रीदा था। लेकिन, अब इस महिला की लॉटरी लग गयी। खास बात यह है कि, इस महिला को अगले 30  साल तक बैठे बिठाए हर महीने 10 लाख रुपए मिलेंगे।

इस भाग्यशाली महिला का नाम लौरा होएल (Laura Hoyle) है। जब लौरा को पता चला की उसकी लॉटरी लग गई तो उसे यकीन नहीं हुआ। हालांकि, जब महिला ने नेशनल लॉटरी लाइन में कॉल करके इस बारे पूछा तब वह हैरान रह गयी। लौरा सच में लॉटरी जीत चुकी थी। 40 साल की लौरा का ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह ख़ुशी के मारे रोने लग गई। लौरा के सारे पांच मेन नंबर मैच कर गए थे। लौरा के पति किर्क स्टीवेंस (Kirk Stevens) ने उसकी अपनी जीत कंफर्म होने का रिएक्शन कैमरे में कैद कर लिया। 

लौरा ने लॉटरी जीतने के बात सबसे पहले अपनी पति को हे बताई थी। लेकिन, उसे लगा की कोई ग़लतफ़हमी हो गई होगी। इसके बाद जब लौरा ने लॉटरी वालों को कॉल किया। तब उसे यकीन हुआ की वह लॉटरी जीत गई है। बता दें कि, लौरा ने मजाक में लॉटरी का टिकट ख़रीदा था। लेकिन, अब उसकी किस्मत पलट गई। अब लौरा को अगले 30 साल तक हर महीने दस लाख रुपए मिलने वाले हैं। 

लॉटरी जीतते ही लौरा ने अपनी जॉब छोड़ दी और अब पति के साथ घोस्ट हंटिग करती है। लौरा ने बताया कि उस घोस्ट हंटिंग का शौक रहा है। लेकिन, घर का खर्च उठाने के लिए उसने जॉब करने का फैसला लिया था।