वायरल

Published: Feb 01, 2022 11:13 AM IST

Viral Newsमहिला ने ऑनलाइन ऑर्डर किया मखमली सोफा, डिलिवरी के समय जो मिला उसे देख उड़ जाएंगे आपके होश

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली, पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर में ऑनलाइन (Online Shopping) सामान मंगाने का चलन बढ़ गया है। छोटी सी छोटी चीज हो या कोई बड़ा सामान। लोग अक्सर घर बैठे सामान बुलाना पसंद करते है। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि लोग कुछ मंगवाते है और जब उनको वो सामान मिलता है, तो वो कुछ और ही निकलता है। ऐसा ही एक मामला न्यूयॉर्क से सामने आया है।

न्यूयॉर्क में रहने वाली एक महिला (Women) ने एक मखमली सोफा ऑनलाइन आर्डर किया और जब यह डिलीवरी उसके पास तक पहुंची तो वह दंग रह गयी। महिला के पास ऐसी चीज पहुंची जिसे देख उसके होश उड़ गए। 

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, न्यूयॉर्क में रहने वाली इस महिला का नाम मरियम है। पिछले दिनों इस महिला ने उनके साथ जो हुआ उसके बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। महिला ने बताया है कि कैसे उसको ऑनलाइन शॉपिंग का बेहद खराब एक्सपीरियंस हुआ।

महिला ने बताया कि, वह एक वेबसाइट पर सामान देख रही थीं, तभी उसकी नजर बेहद खूबसूरत मखमली सोफे पर गई। सोफे को देखते ही महिला ने उसे खरीदने का मन बना लिया। उन्होंने सोफे ऑर्डर कर दिया और पैसे भी दे दिए। लेकिन कुछ दिन बाद जब वह सोफा उसके पास पहुंचा तो उसे देखकर उनके होश उड़ गए।

महिला ने एक वीडियो के जरिए दिखाया कि जो सोफा उसके पास पहुंचा, वह खिलौने वाला था। उस सोफे का साइज सिर्फ महिला की हथेली के बराबर ही था। महिला ने कहा कि उसने इस बात की शिकायत कर दी थी। महिला ने यह भी कहा कि इस घटना के बाद उसने तय किया कि वह कभी भी ऑनलाइन शॉपिंग नहीं करेंगी।