वायरल

Published: Dec 02, 2021 01:13 PM IST

Viral Videoहथेली पर 18 अंडे रख बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें- वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: दुनिया में हुनरमंदों की कोई कमी नहीं है। जहां तक हम सोच भी नहीं सकते, कुछ ऐसे ही अतरंगी टैलेंट दुनिया में लोगों के अंदर भरे पड़े है। आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे है उसे देखकर आप चौंक जाएंगे। टैलेंट एक ऐसी नायाब चीज है जो आपको भीड़ में भी सबसे खास बना देता है। इस शख्स का भी कुछ ऐसा हुआ है। अपने अनोखे टैलेंट की वजह से ये शख्स सोशल मिडिया पर छाया हुआ है इतना ही नहीं बल्कि उसने इस टैलेंट के जोर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) भी बनाया है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है…. 

बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड 

असामान्य चीजों का रिकॉर्ड बनता है और वह सभी के लिए बहुत यादगार बन जाता है। दराल इस शख्स के टैलेंट ने भी उसे एक पहचान दी है। ये शख्स सोशल मिडिया पर तो जम कर छाया हुआ है ही, साथ ही साथ अब इसके अनोखे टैलेंट की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक (Guinness World Record Book) ने भी बहुत सराहना की है। जी हां दरअसल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक ने इस शख्स का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो 

आपको बता दें कि सोशल मीडिया (Social Media) पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक (Guinness Book) ने जो वीडियो शेयर किया है। उस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स के पास अंडे (Egg) की ट्रे रखी हुई है। इसमें व्हाइट टी शर्ट (White T-shirt) पहना हुआ शख्स कमाल की ट्रिक के साथ अपनी हथेली के उल्टी तरफ 18 अंडे रख लेता है। जोड़े देख कर अब सभी लोग हैरान हो रहे है। 

 

अपनाई अनोखी ट्रिक 

अगर हम आपको कह दें कि आप 18 अंडे अपने उलटे हथेली पर खर लें तो आप कहेंगे नहीं ऐसा नहीं हो सकता। ये नामुमकिन है। लेकिन इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने इतनी जबरदस्त ट्रिक अपनाई कि उसकी हथेली के पीछे 18 अंडे आराम से रख दिए। वीडियो देखने पर शुरू में लगता है कि इतने अंडे तो कोई भी अपनी उल्टी हथेली पर आसानी से रख सकता है। लेकिन जैसे-जैसे आप आगे वीडियो देखेंगे, आपको समझ आ जाएगा कि यह आसान टास्क नहीं है। 

इराक का हुनर 

आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में जो शख्स नजर आ रहे हैं, उनका नाम इब्राहिम सादिक (Ibrahim Sadeq) है। वह इराक (Iraq) के रहने वाले हैं। उनकी अनूठी ट्रिक देखकर बहुत सारे लोग हैरत में पड़ गए हैं कि हथेली के पीछे इतने सारे अंडे कोई कैसे रख सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इस अनोखे टैलेंट को देखा कर बहुत हैरान है तो कई लोग इस टैलेंट की सरहाना कर रहे है।