वायरल

Published: Sep 19, 2021 12:18 PM IST

Wedding Videoशादी में नहीं देखा होगा, दूल्हा-दुल्हन का ऐसा झन्नाटेदार डांस, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते है। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते है। शादी में मौज-मस्ती का माहौल होता है। शादी में दूल्हा-दुल्हन आकर्षण का केंद्र होते है। ऐसे में कई बार शादी में दूल्हा-दुल्हन मस्ती, शरारत करते हुए दिख जाते है। सोशल मीडिया पर शादी में दूल्हा-दुल्हन के मजेदार डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते है। इन दिनों शादी में दूल्हा-दुल्हन के ऐसे झन्नाटे दार डांस का वीडियो छाया गया है। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे है।

यह वीडियो लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। यह वीडियो देखने के बाद आपका दिन बन जायेगा। वीडियो में आप देख सकते है कि दूल्हा-दुल्हन ढोल की धुन पर कैसे जबरदस्त ठुमके लगा रहे है। दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों ही अपनी शादी से काफी खुश हैऔर ये खुशी उनसे कंट्रोल नहीं हो पा रही है। शायद इसी वजह से शादी खत्म होने के बाद दोनों इतने खुश हैं कि झूम कर डांस करने लगे।

देखें डांस वीडियो 

दोनों अपने डांस में इतने खो गए हैं कि उन्हें इस बात का भी अंदाज़ा नहीं रहा कि आसपास खड़े लोग उन्हें देख रहे होंगे। दूल्हा-दुल्हन के जबरदस्त डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो देखकर यूजर्स हंसी से लोट-पोट हो रहे है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘official_niranjan_kgm’नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।  वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं।