वायरल

Published: Nov 02, 2021 12:13 PM IST

Viral Video अपनी जिज्ञासा दूर करने के लिए शख्स ने किराए पर लिया हेलीकॉप्टर, आसमान में जाकर किया 'लाइव प्रैक्टिकल'- देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

इंसान बड़ा हो या छोटा जिज्ञासा (Curiosity) ऐसी चीज़ है, जो उन्हें अपने सवालों के जवाब ढूंढने पर मजबूर कर देती है। बच्चे अपनी टीचर्स या अपने माता-पिता से कई सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा दूर करते हैं, तो वहीं बड़े तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट (Experiments) कर अपने सवालों के जवाब ढूंढ लेते हैं।

लोगों के मन में ज़्यादातर विज्ञान (Science) से जुड़े ही सवाल मन में उठते हैं। जिनके बारे में गहराई से जानना लोगों को काफी पसंद आता है। आज हम एक ऐसे ही शख्स के बारे में बात कर रहे हैं जिसने फिजिक्स का नियम (Physics Rules) समझने के लिए एक हेलीकॉप्टर को ही रेंट (Rental Helicopter) पर ले लिया। 

ये था सवाल, किया लाइव प्रैक्टिकल

वैरिटेशियम (Veritasium) नाम का YouTube चैनल चलाने वाले डेरेक मुलर (Derek Muller) ने 2014 में फिजिक्स की परीक्षा में पूछे गए सवाल का जवाब ढूंढने के लिए लाइव प्रैक्टिकल किया। इन सबमें सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि अपनी जिज्ञासा को दूर करने के लिए उसने हेलीकॉप्टर को किराए पर ले लिया। दरअसल 2014 यूएस फिजिक्स ओलंपियाड टीम के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा में पूछे गए जिस सवाल का जवाब जानने के लिए डेरेक आसमान में गए वो ये था कि ‘आखिर हेलीकॉप्टर के नीचे एक समान केबल कैसे लटकती है?’

इस तरह दिया सवाल का जवाब  

इसी सवाल का जवाब देते हुए डेरेक ने एक हैरान कर देने वाला वीडियो शेयर किया। जो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में, उन्होंने अपने दर्शकों के लिए पहले कैमरे पर सवाल पढ़ा उस दौरान हेलीकॉप्टर स्थिर गति से क्षैतिज रूप से उड़ रहा था और वो दिखा रहे थे कि केबल कैसे लटकती है। यू-ट्यूबर डेरेक मुलर ने जिस तरह अपने सवाल का जवाब ढूंढा है, वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

लोगों ने की तारीफ 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं इस वीडियो को काफी लाइक भी मिल रहे हैं। साथ ही लोग अपने-अपने तरीके से डेरेक की हौसला अफजाई भी कर रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक यूट्यूब के इस वीडियो को 42 लाख से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं।