विदेश

Published: Jun 05, 2022 03:15 PM IST

firing in usaअमेरिका के फिलाडेल्फिया में अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत कई लोग घायल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

अमेरिका, विश्व के सबसे ताकतवर देश अमेरिका (America) में गोलीबारी हमले का मामला थमने का नाम नही ले रहा है। अमेरिका के फिलाडेल्फिया (Philadelphia) में बंदूकधारीयों ने सरेआम भीड़ पर फायरिंग कर हडकंप मचा दिया। इस गोलीबारी में अब तक लगभग 3 की मौंत और कई लोगों के घायल होने कि बात सामने आई है। खबर के अनुसार इस हमले में कई बंदूकधारी शामिल थे। अमेरिकी न्यूज़ चैनल एनबीसी के अनुसार यह गोलीबारी बीते मध्यरात्रि के बाद की है। इस फायरिंग में मौतों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। हमले में अबतक 14 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। 

इसके अलांवा अमेरिका के अलग-अलग इलाकों में लगातर गोलीबारी का मामला सामने आ रहा है। इस हमले में अबतक यह साफ नही हो पाया है, कि संदिग्ध आरोपी मारा गया है या नहीं। पुलिस अधिकारियों की माने तो इस हमले एक हथियार बरामद किया गया है लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक मरने वालों में एक 22 साल का व्यक्ति ,25 साल की महिला सहित 22 साल का व्यक्ति सम्मलित है। रेस्क्यू टीम ने 7 घायलों को थॉमस जेफरसन अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही संदिग्ध आरोपी सहित कुल पांच को पेन्सिलवेनिया व्अ अन्य अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया है। पुलिस ने बताया कि , बंदूकधारियों की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों को दक्षिणी और भगते हुए देखा गया है। जिसके बाद से साउथ स्ट्रीट और पांचवीं सड़क के आस पास के इलाकों को बंद कर दिया गया पुलिस गहन छानबीन कर आरोपियों को जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही है।