विदेश

Published: May 28, 2021 10:55 PM IST

Boat Sinkingनाइजीरिया में नदी में नौका डूबने से 60 लोगों की मौत, कई लापता

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

लागोस (नाइजीरिया). पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया (Nigeria) की नाइजर नदी (Niger River) में एक नौका डूबने (Boat sinking) से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में लापता हुए 83 अन्य लोगों की भी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। इस नौका में 160 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। यह हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब नौका देश के उत्तर-पश्चिम में केब्बी प्रांत में सबसे बड़ी नदी नाइजर में किसी विशाल वस्तु से टकरा गयी।

आपातकालीन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भी राहत एवं बचाव अभियान जारी रखा। अब तक 60 शवों को बरामद कर लिया गया है। नदी के उफान पर होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हो रही है। यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि नौका किस वजह से डूबी। यह नौका नाइजर प्रांत से केब्बी प्रांत के वारा शहर की ओर जा रही थी। (एजेंसी)