विदेश

Published: Nov 18, 2021 05:19 PM IST

Chandra Grahan 2021साल 1212 के बाद 19 नवंबर को लग रहा दुर्लभ चंद्रग्रहण, 800 साल बाद इस जगह 'लालिमा' से ढाका होगा चांद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: दुनियाभर में 19 नवंबर, शुक्रवार को साल का आखिरी चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2021) लगने वाला है, जो कुछ चुनिंदा जगहों पर ही देखा जाएगा। यह चंद्रग्रहण बेहद खास होने वाला है, क्योंकि जानकारों का मानना है कि यह चंद्र ग्रहण 580 साल बाद होने वाला सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण (Partial Lunar Eclipse)है। इसके अलावा इसकी सबसे ज़्यादा खास बात यह भी है कि न्यूजीलैंड (New Zealand) के लोग 800 साल बाद एक दुर्लभ चंद्रग्रहण (Rare Moon Eclipse) देख पाएंगे। 

पृथ्वी की छाया से ढ़क लाल हो जाएगा चांद 

सहयोगी वेबसाइट WION के अनुसार, न्यूजीलैंड (New Zealand) में 800 साल बाद ये पूर्ण चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2021) देखा जाएगा। बता दें कि न्यूजीलैंड में ये चंद्रग्रहण रात 8।20 बजे (न्यूजीलैंड के समय के अनुसार) शुरू होगा। उस समय चांद पृथ्वी की छाया में आने लगेगा। जिसके बाद रात 10 बजे तक चांद का लगभग 97% हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा। उस दौरान, चंद्रमा की सतह थोड़ी देर के लिए लाल भी जाएगी। 

साल 1212 में लगा था ऐसा दुर्लभ ग्रहण 

वेबसाइट की मानें तो रात करीब 12 बजे चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) खत्म होना शुरू हो जाएगा। न्यूजीलैंड के लोग करीब साढ़े तीन घंटे तक इस अद्भुत चंद्र ग्रहण के नज़ारे को देख सकेंगे। ऑकलैंड में स्टारडोम ऑब्जर्वेटरी के एक खगोलशास्त्री रॉब डेविसन के मुताबिक, इससे पहले साल 1212 में ऐसा दुर्लभ चंद्रग्रहण देखा गया था। जिसके 800 साल बाद 19 नवंबर को ऐसा ही दुर्लभ संयोग बन रहा है।