विदेश

Published: Mar 07, 2022 03:21 PM IST

Ukraine Soldiers Marriage Videoयुद्ध के बीच यूक्रेन की महिला सैनिक ने रचाई शादी, सैन्य वर्दी में जोड़े को देख भावुक हुए लोग- देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Videograb

नई दिल्ली: यूक्रेन (Ukraine) पर रूस (Russia) के आक्रमण के बीच यूक्रेनी सेना (Ukrainian Army) के दो सैनिक (Soldiers) शादी (Marriage Video) के बंधन में बंध गए। यूक्रेन की महिला सैनिक ने अपने प्रेमी, यूकेन के सैन्य जवान से कीव के चेक पोस्ट पर शादी रचाई। युद्ध के बीच हुई इस शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, दोनों सैनिक सैन्य वर्दी में मौजूद हैं और बेहद ही कम मेहमानों के साथ देखे जा सकते हैं।    

न्यूज़ एजेंसी एएफपी ने सैन्य जोड़े की शादी का वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया है। एएफपी के अनुसार, यूक्रेन के दो सैनिकों ने रविवार को कीव की एक एंट्री पॉइंट की एक चौकी पर शादी की। उनकी शादी में शहर के मेयर विटालिटी क्लिट्सकोस ने भी शिरकत की। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद कई यूज़र्स इमोशनल रिएक्शन दे रहे हैं और इस एक भावुक पल बता रहे हैं। 

बात दें कि, कीव पर कब्ज़े को लेकर रूस लगातार कार्रवाई कर रहा है। ऐसे में वहां लगातार गोलीबारी हो रही है। इसके अलावा भी रूस लगातार यूक्रेन के कई हिस्सों को निशाना बना रहा है। ऐसे में यूक्रेन रूस के हमलों को झेलते हुए डटा हुआ है। सोमवार को आई ख़बरों के अनुसार, यूक्रेन के मध्य, उत्तरी और दक्षिण हिस्से में स्थित शहरों में रूसी बलों ने गोलाबारी तेज कर दी है।