विदेश

Published: Feb 27, 2021 09:44 PM IST

Boris Johnsonब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने तालिबान के खिलाफ लड़ाई में अफ़ग़ानिस्तान के प्रति समर्थन दोहराया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File

लंदन: ब्रिटेन (Britain) के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने तालिबान (Taliban) के खिलाफ लड़ाई में ब्रिटेन का समर्थन दोहराया है। उन्होंने नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो) गठबंधन की ओर से यह आश्वासन दिया। जॉनसन ने अफ़ग़ानिस्तान (Afghanistan) के राष्ट्रपति अशरफ गनी को शुक्रवार को फोन करके एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और संयुक्त अफ़ग़ानिस्तान के लिए शांति वार्ता में आगे बढ़ने के महत्व पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री आवास डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उन्होंने (जॉनसन) ने नाटो (NATO) गठबंधन के घटक के रूप में तालिबान के खिलाफ अफ़ग़ानिस्तान सरकार की लड़ाई में ब्रिटेन के दीर्घकालीक समर्थन की बात दोहरायी।”

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘संप्रभु , लोकतांत्रिक और संयुक्त अफ़ग़ानिस्तान स्थापित करने और सिविल सोसायटी, महिलाओं तथा बालिकाओं के कल्याण के क्षेत्र में हुई प्रगति को बनाए रखने के लिए शांति वार्ता में आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है।” क्षेत्रीय मुद्दों के अलावा दोनों नेताओं के बीच कोविड-19 को लेकर भी चर्चा हुई।