विदेश

Published: Dec 26, 2020 10:11 AM IST

LOOK BACK 2020, साल 2020 ब्रिटिश शाही खानदान के लिए रहा संघर्षपूर्ण, इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

ब्रिटिश शाही खानदान के लिए साल 2020 काफी चर्चित रहा। इस साल परिवार में काफी उथल-फुथल मचा रहा। महारानी से लेकर परिवार के सदस्यों को पीड़ा और परीक्षाओं से गुजरना पड़ा। चलिए जानते हैं सुर्ख़ियों के बारे में। 

लोग जहां सुख, संपत्ति, दौलत, ऐशों आराम के लिए दिन रात मेहनत करते हैं, वहीं ब्रिटेन के राजशाही परिवार के सदस्य और महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन (Meghan Markle, Prince Harry) ने राजशाही सुख और दौलत छोड़ खुद से आत्मनिर्भर बनने का फैसला लेकर दुनिया को चौंका दिया था। इस शाही जोड़ी ने रॉयल परिवार में अपने भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया। हैरी और मेगन ने रॉयल परिवार के अपने सीनियर पद छोड़ने का एलान अपने इंस्टाग्राम के जरिए किया था।

इंस्टाग्राम पर किया ऐलान

हैरी और मेगन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘कई महीनों तक सोचने के बाद हम इस साल अपने जीवन में बदलाव करने जा रहे हैं। हम शाही परिवार के सीनियर मेंबर्स के पद को छोड़कर अपनी जिम्मेदारी आर्थिक रूप से खुद उठाने जा रहे हैं। हालांकि हम रानी का पूरी तरह से समर्थन करेंगे। प्रिंस हैरी और मेगन ने कहा है कि उनके इस फैसले से अपने आठ महीने के बेटे आर्की को पालने में मदद मिलेगी। उसके लालन-पालन में अधिक समय दिया जा सकेगा। दोनों ने कहा इस फैसले से हमें ऐसा स्थान भी मिलेगा जिससे हम जीवन के नए अध्याय पर फोकस करेंगे और नई चैरिटेबल संस्था को लांच करेंगे।

बता दें कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने मई 2018 में शादी की थी।  इसके एक साल बाद मेगन ने अपने और हैरी के पहले बच्चे आर्ची हैरिसन माउंटबेटन-विंसडर को मई 2019 में जन्म दिया था।  

प्रिन्स चार्ल्स हुए कोरोना संक्रमित

ड्यूक ऑफ वेल्स प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) इस साल मार्च में कोरोना संक्रमित हो गए थे। शाही परिवार के लिए यह काफी चिंता का विषय रहा।  प्रिंस ने खुद को  कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद खुद को स्कॉटलैंड में क्वारंटाइन कर लिया। हालांकि, उनकी पत्नी डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला पार्कर बाउल्स की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

राजकुमारी बीट्रिस की एडुआर्डो मापेली मोज्जी से शादी

ब्रिटेन की महारानी एलिज़ेबेथ द्वितीय की पोती राजकुमारी बिएट्रिस (Princess Beatrice marries Edoardo Mapelli Mozzi) ने अपनी दादी की एक विंटेज पोशाक पहनकर इटली के एक व्यवसायी एडोआर्डो मापेली मोज़ी से  शादी की। बकिंघम पैलेस में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए इस शादी को अनजाम दिया गया। प्रिंस एंड्रयू और उनकी पूर्व पत्नी सारा फर्ग्युसन की बेटी बीट्रिस पहले 29 मई को मापेली मोज्जी से शादी करना चाहती थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह शादी टल गई थी।

शाही पदक को बताया गया नस्लवादी सम्मान

अमेरिका में जिस वक्त अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या (Killing of George Floyd) पर प्रदर्शन और इंसाफ की मांग कर रहे थे, उस महारानी को शाही सम्मान पदक पर नस्लीय तस्वीर के चलते सख्त प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। जमैका के गवर्नर-जनरल पैट्रिक एलेन ने महारानी की तरफ से मिला हुआ पदक लौटा दिया। करीब 20 हजार लोगों ने महारानी का आह्वान करते हुए पदक को दोबारा डिजाइन करने की मांग करनेवाले पत्र पर हस्ताक्षर किए।

मेगन मार्कल ने बताया मिसकैरेज का दर्द

एक आर्टिकल में मेगन मर्केल ने सनसनीखेज खुलासा किया था। उन्होंने अपने मिसकैरेज (Meghan Markle Miscarriage) से जुड़ी मार्मिक कहानी और अपने दूसरे बच्चे के नुकसान को बताया। उन्होंने कहा, “एक बच्चे को खोने का मतलब है असहनीय पीड़ा। इसका अनुभव तो ज्यादातर लोग करते हैं मगर बयान बहुत कम करते हैं।” उन्होंने आगे कहा, मिसकैरेज में आप अपनी सबसे प्‍यारी चीज खो देती हैं जिसके बाद इमोशनली बहुत कुछ सहना पड़ता है। इसमें आपको गुस्‍सा भी आ सकता है।