विदेश

Published: Jun 09, 2022 12:50 PM IST

Viral News गर्लफ्रेंड के साथ लड़ना पड़ा महंगा, बॉयफ्रेंड कर बैठा 40 करोड़ रुपए का नुकसान, जानें क्या है माजरा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image Source : TWITTER/ESWIZZLEART)

नई दिल्ली: कई बार ऐसा होता है कि हमारी किसी से कहा सुनी हो जाती है यानि झगड़ा हो जाता है, तो हमारा मूड खराब हो जाता है, ऐसे में अगर हम कोई भी काम करते है तो वह काम अच्छे से होने की बजाय बिगड़ जाता है, ऐसा ही एक मामला अमेरिका से समाने आया जहां एक शख्स का उसके गर्लफ्रेंड के साथ झगड़ा हुआ, ऐसे में उसका मूड ऑफ़ हो गया इसके बावजूद वो अपना काम करने लग गया और फिर जो हुआ वह उसे जिंदगी भर नहीं भूल सकता। आइए जानते है क्या है पूरा मामला… 

ऐसे किया 40 करोड़ रुपए का नुकसान 

दरअसल यह मामला अमेरिका के डलास शहर का है, जहां गर्लफ्रेंड से झगड़ा करना एक 21 साल के लड़के को बहुत भारी पड़ गया है। हुआ ये कि ब्रायन हर्नांडेज नाम के इस शख्स का बीते बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसका मूड इतना खराब हो गया कि वह गुस्से में म्यूजियम में घुस गया और तोड़फोड़ करने लगा। ब्रायन ने म्यूजियम में रखी 2500 साल पुरानी तीन प्राचीन ग्रीक कलाकृतियों को तोड़ डाला, जिसकी कीमत 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 40 करोड़ रुपए थी। फिर जो हुआ वह तो और भी भयानक था। 

ब्रायन ने खुद पुलिस को फोन किया और फिर..

जैसा की हमें आपको पहले ही बताया ब्रायन के सिर पर अपनी गर्लफ्रेंड से हुए झगड़े का गुस्सा सवार था। उसे समझ ही नहीं आया कि वह कर क्या रहा है। वह म्यूजियम में उसका दरवाजा तोड़कर अंदर गया। लेकिन जब उसे ये समझ आया कि उससे बड़ी गलती हुई है, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और 40 करोड़ रुपए का नुकसान वह कर चुका था। इसके बाद ब्रायन ने खुद पुलिस को फोन किया और अपनी गलती मानते हुए पूरी बात बताई। उसने कहा कि गर्लफ्रेंड से हुए झगड़े ने उसका मूड खराब कर दिया था।