विदेश

Published: Mar 17, 2021 07:22 PM IST

खौफनाकऑस्ट्रेलिया का पूर्व सैनिक महिलाओं को बना कर रखता था सेक्स स्लेव, चेन से बांध कर जानवरों की तरह पिंजरे में कर देता था बंद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: ABC News

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में चौंका देने वाला मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) का रहने वाला एक पूर्व सैनिक महिलाओं को जानवरों की तरह स्टील की चेन से बांध कर उन्हें पिंजरों में बंद रखता था। बताया जा रहा है कि ये शख्स कैद की गईं महिलाओं से अक्सर रेप भी करता था। अब ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने इस शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। ऑस्ट्रेलियाई (Australian) पुलिस (Police) के अनुसार, इस शख्स पर कई महिलाओं को बंधक बना कर रखने के आरोप हैं। बताया जा रहा है कि, 40 वर्षीय जेम्स रॉबर्ट डेविस (James Robert Davis) पर अपने न्यू साउथ वेल्स वाले घर में महिलाओं को सेक्स स्लेव्स (Sex Slaves) के रुप में जबरन रखने का आरोप है। 

ऐसे हुआ खुलासा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के अनुसार, डेविस ने कई महिलाओं के गले में स्टील का पट्टा डालकर उन्हें पिंजरों में कैद कर रखता था और उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। फेडरल पुलिस (Federal Police) ने डेविस के एक रिमोट एरिया में बनाए गए घर पर गुरुवार को छापा मारा था। जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वहां का मंजर देखकर पुलिस ऑफिसर भी चौंक गए थे। दरअसल, मौके पर पहुंचे पुलिस ऑफिसर्स को घर में ऐसे कई पिंजरे मिले जिनमें महिलाओं को जानवरों की तरह बंद कर रखा जाता था।

महिलाओं को बहाने से घर लाकर कर लेता था कैद 

रिपोर्ट के मुताबिक, डेविस खुद को चीफ ऑफ़ ‘द हाउस ऑफ कैडिफर’ बताता था। वे कई महिलाओं को बहन से पहले अपने घर लाता था और उसके बाद उन्हें जबरन कैद कर लेता था। इसके बाद वे कई दिनों तक उन्हें पिंजरे में चेन से बांध कर रखता था और उनके साथ शारीरिक और मानसिक शोषण किया जाता था।

15 घंटों से ज़्यादा चली पुलिस की छापेमारी

ऑस्ट्रेलिया के एबीसी न्यूज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेविस द्वारा कैद की गई एक पीड़ित महिला ने बताया है कि, वे कैद की गईं सभी महिलाओं को सेक्स स्लेव बनाकर रखता था। डेविस किसी जानवर की तरह, महिलाओं के गले में स्टेनलेस स्टील का पट्टा दाल देता था। पुलिस जब कार्रवाई करने पहुंची तो उन्हें पता चला कि, डेविस की प्रॉपर्टी इतने बड़े एरिया में फैली हुई थी कि, अधिकारीयों को छापेमारी करने की पूरी कार्रवाई में करीब 15 घंटों का वक्त लग गया। पुलिस ने सबूत के तौर पर डेविस के फोन, कैमरा और कंप्यूटर जब्त कर लिए हैं। पुलिस की छापेमारी में डेविस के घर से कुछ ऐसे बॉक्स भी मिले है जिन पर कुछ महिलाओं के नाम खुदे हुए हैं। पुलिस इन सबूतों की अब जांच कर रही है। डेविस के घर से पुलिस ने कई सेक्स टॉय भी बरामद किए हैं।

कार्रवाई के दौरान पता चला, सेना में 17 साल की थी नौकरी

रिपोर्ट में कहा गया है कि, डेविस ने करीब 17 सालों तक ऑस्ट्रेलिया की डिफेंस फोर्स में नौकरी की है। डेविस पर 2012 से 2015 के बीच महिलाओं को गुलाम बनाने के आरोप लगाए गए हैं। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं को सेक्स स्लेव बना कर रखने के लिए कोई पैसे नहीं दिए जाते थे और कतिथ तौर पर महिलाओं को धमकी दी जाती थी कि अगर वे भागने की कोशिश करेंगी तो उन्हें मार दिया जाएगा।