विदेश

Published: Apr 22, 2021 03:36 PM IST

Indonesiaइंडोनेशिया की लापता पनडुब्बी का पता लगाने में मदद के लिए भारतीय नौसेना ने अपना पोत तैनात किया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Image:Google

नयी दिल्ली: इंडोनेशियाई नौसेना (Indonesian Navy) की लापता पनडुब्बी (Submarine) का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने बृहस्पतिवार को समुद्र की गहराई में बचाव अभियान चलाने में सक्षम अपने पोत को तैनात कर दिया। लापता पनडुब्बी में 53 लोग सवार हैं। इंडोनेशियाई अधिकारियों (Indonesian Authorities) के मुताबिक जर्मनी (Germany) में बनी पनडुब्बी ‘केआरआई नांग्गला-402′ (Submarine ‘KRI Nanggala-402) बुधवार को उस समय लापता हो गई जब यह बाली जलडमरूमध्य में सैन्य (Military in Straits) अभ्यास पर थी।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) के अधिकारियों (Officers) ने बताया कि ‘डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (DSRV) इंडोनेशियाई नौसेना की लापता पनडुब्बी की तलाश में मदद करने के लिए विशखापत्तनम से रवाना हो गया।

उन्होंने बताया कि भारतीय डीएसआरवी आधुनिकतम प्रौद्योगिकी से लैस है और समुद्र में समाने वाली पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए इसमें ‘सोनार’ उपकरण लगे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इंडोनेशियाई पनडुब्बी का पता लगाने के लिए सिंगापुर और मलेशिया सहित कई देश अपने बचाव पोत भेज रहे हैं।