विदेश

Published: Nov 24, 2020 08:39 AM IST

बाइडेन राष्ट्रीय सुरक्षाजो बाइडेन ने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा की, पहली बार 3 महिलाओं को किया शामिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

वॉशिंगटन. अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने सोमवार को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल (National security picks) की घोषणा की, जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं और ऐसा पहली बार है जब जलवायु के लिए विशेष दूत को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का हिस्सा बनाया जाएगा।

बाइडन चाहते हैं कि एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री, एलेजांद्रो मायोरकस को गृह मंत्री, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत और अरविल हैन्स (Avril Haines) को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक नियुक्त किया जाए। हैन्स इस पद के लिए नामित होने वाली पहली महिला होंगी। बाइडन ने पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी को जलवायु के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत के पद के लिए नामित करने की घोषणा की। केरी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में इस पद पर बैठने वाले पहले अधिकारी होंगे। जेक सुलिवन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नामित किया गया है।(एजेंसी)