विदेश

Published: Apr 06, 2021 01:27 PM IST

Funny Videoशख्स चिप्स का टुकड़ा दिखाकर ले रहा था मजे, चिड़िया चेहरे पर बीट कर हो गई फुर्र, देखें मजेदार Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। हालांकि, कई बार चीजें हैरान करने वाली होती है तो कई बार हंसने पर भी मजबूर कर देती है। एक ऐसा वही वीडियो अब सोशल मीडिाय पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स मुंह में चिप्स रख पक्षियों को खिलाना चाहता था पर कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।   

समुद्र किनारे रहने वाली सीगल चिड़िया, (Seagulls Bird) पूरी तरह मछली पर निर्भर रहती हैं। लेकिन टुरिरिस्ट प्लेस होने के चलते लोग सीगल को लोग नमकीन, चिप्स जैसी चीजें खिलाकर अपनी ओर आकृषित करते हैं। सीगल को यह फूड उन्हें काफी नुकसान करता है।

12 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, समंदर किनारे ढेर सारी सीगल उड़ रही हैं। एक लड़का दौड़ता हुआ आता है और उन्हें चिप्स खिलाना चाहता है। इसके लिए वो एक तरकीब अपनाता है। शख्स पहले अपने होंठो के बीच चिप्स का एक टुकड़े को रखता है और ऊपर की तरफ नदेखने लगता है। इसी दौरान एक चिड़िया उसके चेहरे पर बीट कर जाती है। जिससे बाद लड़के की हालात उल्टी करने जैसी हो जाती है।

यह वीडियो ट्विटर यूजर @RexChapman ने शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- सीगल को खिलाते हुए। वीडियो देखकर कुछ लोगों की हंसी नहीं रूक रही। जबकि कुछ ने यूजर्स ने लिखा कि सीगल को खिलाने चला था और सीगल ने उसे ही खिला दिया! बता दें, इस वीडियो को आर्टिकल लिखे जाने तक 2 लाख 50 हजार से अधिक व्यूज और पांच सौ से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं।