विदेश

Published: Feb 10, 2022 12:08 PM IST

Rape in Plane लंदन जा रही प्लेन में महिला यात्री का रेप, खबर फैलते ही मचा हडकंप

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली: महिलाओं की सुरक्षा का मसला हमेशा ही सवालों के घेरे में रहता है। इन सब के बीच अमेरिका के न्यू जर्सी से सामने आए मामले के बाद हडकंप मच गया है। बताना चाहते हैं कि एक महिला के साथ बिजनेस क्लास में शख्स ने बलात्कार (Rape in Plane) की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में आरोपी को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि उसे बाद में जमानत दे दी गई।  

द सन की रिपोर्ट की मानें तो जब यह घटना प्लेन में हुई तब सभी लोग सो रहे थे। यह पूरा वाकया यूनाइटेड एयरलाइन्स की प्लेन में हुआ है। पूरी घटना के बाद महिला ने एयरलाइन्स स्टाफ को पूरी डिटेल दी। जिसके बाद एयरलाइन्स स्टाफ ने ब्रिटेन पुलिस को मामले की जानकारी दी।   

गौर हो कि न्यू जर्सी से लंदन तक पहुंचने में डायरेक्ट प्लेन को लगभग सात घंटे का समय लगता है। एयरलाइन्स स्टाफ द्वारा जानकारी मिलने के बाद ब्रिटेन के हीथ्रो में फ्लाइट लैंड होते ही पुलिस अधिकारी पहुंचें और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  यह पूरी घटना पिछले सप्ताह सोमवार को घटी थी।  पीड़िता और आरोपी की उम्र 40 साल है।  

वहीँ खबरें यह भी हैं कि आरोपी और पीड़ित ने लाउंज एरिया में साथ में शराब पी थी। दोनों एक दूसरे को पहले से नहीं जानते हैं। साथ ही आरोपी और पीड़ित महिला ब्रिटेन के ही रहने वाले हैं। आरोपी और महिला बिजनेस क्लास की अलग-अलग कतार की सीट पर यात्रा कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।