विदेश

Published: Oct 24, 2021 01:58 PM IST

OMG बंदूक लेकर जेल में घुसे डाकू, 800 कैदियों को लेकर हुए फरार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

अबुजा: नाइजीरिया (Nigeria) से एक होश उड़ा देने वाली खबर (Shocking News) सामने आई है। जिसे जानकर हर कोई अपना सिर पकड़कर बैठ गया है। नाइजीरिया के अबुजा (Abuja) शहर की यह खबर है। हुआ कुछ यूं कि नाइजीरिया के ओयो (Oyo) प्रांत में डाकुओं (Bandits) ने एक जेल पर हमला (Attack ON Jail) कर दिया। जिसके बाद उस जेल से करीब 800 कैदी फरार हो गए। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया है, हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब इस तरीके का हमला डाकुओं द्वारा किया गया है।  

नाइजीरिया जेल सर्विस बताते हैं कि, कुछ बड़ी संख्या में बंदूकधारी शुक्रवार देर रात को पहले जेल के बाहर जमा हो गए। उसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। फिर जेल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी जवाब में फायरिंग की, लेकिन वह बंदूकधारियों को रोकने में असफल रहे। जिसके बाद डाकुओं ने डायनामाइट (Dynamite) फेंककर जेल की दीवार को ही उड़ा दिया।

डायनामाइट से जेल की दिवार को उड़ा देने के बाद वह डाकू बंदूकों के साथ जेल के अंदर घुस गए। जिसके बाद वह अपने साथियों को छुड़ाने में सफल रहे। जेल की दीवार टूटने के बाद जेल से करीब 834 कैदी भाग गए। हालांकि पुलिस ने अभियान चलाकर 262 भागे कैदियों को फिर से पकड़ लिया है, लेकिन अभी भी 575 कैदियों की तलाश जारी है। बता दें कि, सभी फरार कैदी अंडर ट्रायल थे। जेल के अधिकारियों ने कहा कि राहत की बात ये है कि डाकू महिला कैदियों के सेल तक नहीं पहुंच पाए थे।